मैनपुरी। लॉकडाउन के बीच निजी अस्पताल और क्लीनिक बंद हैं। ऐसे में मरीजों की समस्या को देखते हुए जिला प्रशासन ने टेली मेडिसिन की सुविधा शुरू की है। स्वेच्छा से निजी चिकित्सकों ने जिला प्रशासन को सहयोग का आशसन दिया है, लेकिन पहले ही दिन डॉक्टर अपनी जिम्मेदारी पर खरे नहीं उतरे। अमर उजाला के रियलिटी चेक में 11 डॉक्टरों में से सिर्फ एक डॉक्टर ने ही फोन कॉल रिसीव की।
टेली मेडिसिन सुविधा के तहत बृहस्पतिवार को जिला प्रशासन ने 11 निजी चिकित्सकों के नंबर जारी किए थे। लोगों से अपील की गई थी कि वह फोन पर इन चिकित्सकों से परामर्श लें। अमर उजाला ने शुक्रवार को जब इसका रियलिटी चेक किया तो ये सुविधा कारगर नहीं दिखी। शुक्रवार शाम साढ़े तीन बजे से साढ़े चार बजे के बीच सभी 11 चिकित्सकों को दो नंबर से फोन किए गए। फोन करने पर नौ चिकित्सकों ने तो जहां फोन ही नहीं उठाया। श्रीजी हॉस्पिटल के डॉ. एसएस पाल का नंबर गलत निकला। डॉ. डीसी गुप्ता ने कॉल रिसीव की और बताया कि सुबह से शाम तक वह करीब पांच लोगों को परामर्श दे चुके हैं। डॉक्टरों ने अगर जनसेवा के लिए जिम्मेदारी ली है तो उसे आगे बढ़कर निभाना होगा। क्यों कि परेशान मरीज उनसे सहयोग की उम्मीद लगाकर फोन करते हैं।
यहां भी कर सकते हैं फोन
जिला चिकित्सालय के डॉ. गौरांग गुप्ता से मोबाइल नंबर 73512 38244 तथा डॉ. गौरव पारिक के मोबाइल नंबर 9458284421 पर प्रात: 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक चिकित्सीय परामर्श लिया जा सकता है।
इन निजी चिकित्सकों की सूची हुई जारी
डॉक्टर का नाम विशेषज्ञता मोबाइल नंबर
-डॉ. पीके पाठक शल्य चिकित्सक 9412286888
-डॉ. प्रमोद गुप्ता अस्थि रोग 9411959990
-डॉ. रितु गुप्ता स्त्री एवं प्रसूति रोग 9027851562
-डॉ. एसएस पाल फिजीशियन 8939902721
-डॉ. संजय अग्रवाल अस्थि रोग 9837001759
-डॉ. रागिनी अग्रवाल स्त्री एवं प्रसूति रोग 9412286560
-डॉ. आरएस यादव फिजीशियन 9457056500
-डॉ. हेमंत गुप्ता फिजीशियन 9690982428
-डॉ. आरएस यादव अस्थि रोग 9410045241
-डॉ. डीसी गुप्ता शल्य चिकित्सक 9927006251
-डॉ. अजय बाबू शाह बाल रोग 9837271975
प्राइवेट चिकित्सकों ने अपने नंबर स्वेच्छा से दिए हैं। हम आशा करते हैं कि वह जरूरतमंदों की उम्मीदों पर खरा उतरेंगे। जरूरतमंद जिला अस्पताल के डॉक्टरों को भी फोन करके परामर्श ले सकते हैं।
महेंद्र बहादुर सिंह, जिलाधिकारी।