फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वाहन चलाते समय न करें ये गलती: 31 दिन में 6,508 चालकों पर हुई कार्रवाई, जानें क्या हैं जिलाधिकारी के निर्देश

Sat, 01 Jul 2023 01:46 PM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला, आगरा

सार

जिलाधिकारी ने दुर्घटनाएं रोकने के लिए संयुक्त अभियान चलाने के निर्देश दिए हैं। इसके अनुसार यदि तय सीमा से अधिक वाहन की गति पाई जाती है, तो तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। 
 
विज्ञापन
ड्राइविंग - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सड़क हादसों पर अंकुश लगाने के लिए जिलाधिकारी नवनीत सिंह चहल ने पुलिस और परिवहन विभाग को संयुक्त अभियान चलाने के निर्देश दिए हैं। एआरटीओ ने बताया कि मई में सबसे ज्यादा 6508 चालान तेज गति से वाहन चलाने वालों के हुए। गाड़ियों पर स्टंट करने वाले 18 वाहनों के चालान हुए।
विज्ञापन



 

15 साल पुराने वाहनें पर कार्रवाई

कलेक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी ने कहा कि जिलेभर में 15 साल पुराने वाहन, ट्रैक्टर ट्राॅली में सवारी, लोडर वाहनों पर कार्रवाई, प्रदूषण जांच के बिना चलने वाले वाहनों पर कार्रवाई करें। स्कूली वाहन और देहात के परमिट पर शहर में दौड़ने वाले आटो के विरुद्ध भी अभियान चलाने को कहा। डीएम ने रोडवेज के एआरएम व एडीए अफसरों के गैरहाजिर रहने पर कारण बताओ नोटिस देने के निर्देश दिए।

ये भी पढ़ें -  भाजपा विधायक के बेटे की दहशत: शिक्षिका बोली- घर से निकलने में लगता है डर, पहले भी कर चुका है शर्मनाक करतूत
 
विज्ञापन

इतने किए गए चालान

एआरटीओ ललित कुमार ने अवगत कराया कि मई में ओवरलोडिंग व हेलमेट बिना गाड़ी चलाने वालों के खिलाफ परिवहन विभाग ने 1987 व पुलिस ने 17,696 चालान किए। सीट बेल्ट नहीं लगाने पर परिवहन विभाग ने 416 व पुलिस विभाग ने 1,666 चालान किए। सबसे ज्यादा चालान तेज गति पर किए गए। गलत दिशा में वाहन चलाने पर परिवहन विभाग ने 168 और पुलिस विभाग ने 410 चालान किए गए हैं। बैठक में आरटीओ डीके सिंह, पीटीओ सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

ये भी पढ़ें -  Rahul Tewatia: राहुल तेवतिया की एक ऐसी आदत, जिससे परेशान हैं गेंदबाज; खुद बताया अपना ये सीक्रेट
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें