फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: बिना ऑनलाइन बुकिंग और डीएसी के नहीं करें सिलिंडर की डिलीवरी

विज्ञापन
विज्ञापन
आगरा। जिलाधिकारी अरविंद मल्लप्पा बंगारी ने शुक्रवार को कलेक्ट्रेट सभागार में जिले के सभी एलपीजी डिस्ट्रीब्यूटरों के साथ बैठक कर गैस वितरण व्यवस्था की समीक्षा की। अब बिना ऑनलाइन बुकिंग और डिलीवरी ऑथेंटिकेशन कोड (डीएसी) के सिलिंडर की डिलीवरी नहीं की जाएगी। अछनेरा की कमला गैस एजेंसी पर स्टाफ के साथ मारपीट का संज्ञान लेते हुए बताया गया कि दोषी शरारती तत्वों को गिरफ्तार कर लिया गया है।
विज्ञापन

जिलाधिकारी ने कहा कि कालाबाजारी और ओवर रेटिंग करने वालों के विरुद्ध गोपनीय जांच कराई जा रही है। दोषी मिलने पर कार्रवाई होगी। उन्होंने एजेंसियों को निर्देश दिया है कि यदि कहीं अराजकता की स्थिति है, तो प्रशासन को तुरंत सूचित करें ताकि पुलिस बल उपलब्ध कराया जा सके। इसके साथ ही उन्होंने नगरीय क्षेत्रों में शत-प्रतिशत होम डिलीवरी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। एजेंसियों पर हेल्प डेस्क स्थापित करने और नगरीय क्षेत्र में 25 दिन व ग्रामीण क्षेत्र में 45 दिन के बुकिंग अंतराल के नियम व टोल-फ्री नंबर जैसी सूचनाएं प्रदर्शित करने पर जोर दिया। बैठक में जिला पूर्ति अधिकारी आनंद कुमार सिंह व तेल कंपनियों के प्रतिनिधि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें