फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कहीं बीमारियों के भयावह हालात पैदा न कर दे जगह-जगह पड़ी गंदगी और रास्तों पर बने दलदल

विज्ञापन
कासगंज अमांपुर के कस्बा सुभाषनगर में हुआ जलभराव - फोटो : KASGANJ
विज्ञापन
कासगंज। बीमारियों के बढ़ते खतरे के बीच जहां एक ओर जिला प्रशासन साफ-सफाई के लिए विशेष अभियान चलाने का दावा कर रहा है, वहीं ग्रामीण क्षेत्रों में लगे गंदगी के ढेर और दलदल के हालात इन दावों की पोल खोल रहे हैं। अधिकांश गांव में साफ-सफाई और फॉगिंग के लिए अभी तक टीमें नहीं पहुंची हैं ग्रामीणों की चिंता बढ़ रही है, क्योंकि ग्रामीण क्षेत्र में तमाम लोग बीमारियों से घिरे हुए हैं। ग्रामीणों की धड़कनें तो इसलिए भी बड़ी हुई हैं कि यदि यही हाल रहा तो कहीं बीमारियां भयावह रूप न ले लें। पेश है कुछ गांव और मोहल्लों की हकीकत बयां करती रिपोर्ट......
विज्ञापन

कस्बा अमांपुर का मुहल्ला सुभाष नगर
अमांपुर के मुहल्ला सुभाष नगर में भी हालात बद से बदतर हैं। यहां लगभग पिछले 9 सालों से जलभराव की स्थिति बरकरार बनी हुई है। इन दोनों डेंगू और मलेरिया का खतरा बढ़ गया है। सुभाष नगर में भरे गंदे पानी से मच्छर पनप रहे हैं, जिससे लोगों की धड़कनें बढ़ी हुई हैं। इस मुहल्ले में तमाम लोग बुखार ,जुखाम, सर्दी खांसी से पीड़ित लोग हैं। यहां की शारदा देवी ने बताया कि कई बार नगर पंचायत के अधिकारियों से शिकायत की जा चुकी है, लेकिन इस ओर कोई ध्यान नहीं दे रहा।
ग्राम पंचायत गुरहना का गांव लुहर्रा
यह गांव क्षत्रिय बाहुल्य गांव है। गांव को गुरहना से चुने गए प्रधान ने गांव के विकास की ओर अभी तक कोई ध्यान नहीं दिया है। अब गांव में मुख्य सड़क से पश्चिम की ओर जाने वाले रास्ते हो या अन्य क्षेत्र। जगह-जगह गंदगी के ढेर हैं। इतना ही नहीं गंदे पानी की निकासी के रास्ते नहीं बने हैं। जिससे पानी कच्ची सड़कों पर भरकर गड्ढों में जमा हो रहा है। तमाम लोग बीमारियों से घिरे हुए हैं। गांव में न फॉगिंग का इंतजाम है न ही साफ सफाई का।
विज्ञापन

ग्राम पंचायत कांतौर का गांव रामपुर
कासगंज विकास क्षेत्र के गांव रामपुर में हालात बद से बदतर हैं। इस गांव में पिछले लगभग दो साल से पानी निकासी का कोई इंतजाम नहीं हो पा रहा। जिससे इस गांव की गलियां गंदगी और दलदल में तब्दील हो गई हैं। इन दिनों बीमारियों का खतरा बढ़ा हुआ है। ऐसे में यदि इस और जिला प्रशासन ने कोई ध्यान नहीं दिया तो निश्चित ही गांव में मच्छर पनपने से डेंगू, मलेरिया का खतरा बढ़ सकता है, हालांकि जिला प्रशासन का यही दावा है कि सभी गांव में साफ सफाई के लिए विशेष अभियान शुरू करा दिया है।
ग्राम पंचायत नई मुसियार
कासगंज क्षेत्र की ग्राम पंचायत नई मुसियार के हालात बद से बदतर हैं। यहां मुख्य मार्ग पर दलदल की स्थिति बनी हुई है। जिससे गंदगी के हालात पैदा हो गए हैं। दलदल और गंदगी से मच्छरों का प्रकोप बढ़ गया है। इस गांव में भी कई लोग बीमारियों से ग्रसित हैं। यदि इस और जिला प्रशासन ने ध्यान नहीं दिया तो निश्चित ही इस गांव में भी हालात और खराब हो जाएंगे। लोगों की मांग है कि जल्द ही दर्द की समस्या से निजात दिलाई जाए। जिससे बीमारियों से बचा जा सके।
गांव लुहर्रा में कभी भी संतोषजनक विकास कार्य नहीं हुए। सिर्फ औपचारिकता की गई। जिस कारण गांव में जगह-जगह गंदगी के ढेर लगे हैं और नालियों का पानी जहां तहां जमा हो गया है। जिससे बीमारी बढ़ रही है। -अमर सिंह, गांव लुहर्रा
गांव रामपुर में कई बार अधिकारी भी आए। इस गंभीर समस्या को देखा भी। भरोसा दिया कि समाधान कराएंगे, लेकिन पलट कर किसी ने इस ओर कोई ध्यान नहीं दिया। यह अनदेखी बीमारियां बढ़ा रही है। - दुष्यंत कुमार, रामपुर
सभी ग्राम पंचायतों में साफ-सफाई के लिए विशेष अभियान शुरू किया गया है। सभी टीमें लगा दी गई हैं। जहां भी गंदगी की समस्या सामने आए। लोग मुझे बताएं। तत्काल कार्रवाई की जाएगी। - देवेंद्र सिंह, डीपीआरओ
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें