फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाबा का ढाबा के बाद सोशल मीडिया पर वायरल हुए कांजीबड़े वाले बाबा के ठेल पर पहुंचे आगरा के डीएम, बढ़ाया मदद का हाथ

Sun, 11 Oct 2020 09:16 AM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
विज्ञापन
कांजी बड़े वाला के ढेले पर पहुंचे डीएम प्रभु नारायण - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

कमला नगर में ठेल पर कांजी बड़ा बेचने वाले 90 वर्षीय नारायण सिंह का शनिवार दोपहर सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद शाम साढ़े सात बजे जिलाधिकारी प्रभु नारायण सिंह उनसे मिलने पहुंच गए। 500 रुपये देकर सारे कांजी बड़ा खरीद लिए। डीएम ने वहीं ठेल पर खड़े होकर काजी बड़े खाए।

विज्ञापन


कांजी बड़ा बेचने वाले बुजुर्ग का हौसला बढ़ाते हुए डीएम ने हर संभव मदद का भरोसा दिलाया। थाना न्यू आगरा प्रभारी नरेंद्र शर्मा को बुजुर्ग विक्रेता को सरकारी सहायता उपलब्ध कराने के लिए सभी जानकारियां इकट्ठी करने को कहा। डीएम की दरियादिली देखकर ठेल पर कांजी बड़ा खाने वालों की भीड़ उमड़ पड़ी।

नारायण सिंह ने बताया मैं कमला नगर में ही रहता हूं। दो बेटियां थीं, दोनों की शादी कर चुका हूं। दो बेटे थे, एक बेटे की पिछले साल मौत हो गई। वह पेंटर था। छोटा बेटा भी पेंटर है। उन्होंने बताया कि लॉकडाउन से पहले रोज 500 रुपये कमा लेता था, लेकिन अब 200-250 रुपये कमा पाता हूं। बुजुर्ग विक्रेता ने कहा डीएम साहब आए थे, उन्होंने मेरा राशन कार्ड, पेंशन और अन्य सरकारी मदद के लिए कहा है। मुझे बड़ी खुशी हो रही है। मेरी ठेल पर डीएम आए और मेरा वीडियो लोग देख रहे हैं।

विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

कमला नगर की धनिष्ठा ने बनाया था वीडियो, इंदौर की प्रियांशी ने किया वायरल
कमला नगर प्रोफेसर कॉलोनी स्थित ग्रीन पार्क के पास कांजी बड़ा बेचने वाले 90 वर्षीय नारायण सिंह का बाबा का ढाबा सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। 24 घंटे में इसे 9.11 लाख लोगों ने देखा, जबकि 51 हजार लोगों ने इसे पसंद किया। फिल्मी सितारों समेत 15 हजार से अधिक लोगों ने कांजी बड़ा वाला का वीडियो पर प्रतिक्रियाएं दीं। 

कमला नगर निवासी धनिष्ठा ने 37 सेकेंड का ये वीडियो शुक्रवार शाम छह बजे बनाया था। 6:40 मिनट पर इसे इंदौर की प्रियांशी जैसवाल ने ट्विटर पर अपलोड किया। इसके बाद वीडियो वायरल हो गया। वीडियो में लोगों से बाबा की मदद के लिए उनके कांजी बड़ा खाने की अपील की गई। इंस्टाग्राम पर भी बाबा के वीडियो को 1.14 लाख लोगों ने पसंद किया है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें