फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुख्यमंत्री योगी की सख्ती के बाद गोवंश का हाल जानने के लिए दौड़े अफसर

Tue, 16 Jul 2019 12:19 PM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
विज्ञापन
सिकंदरा बाईपुर स्थित कन्हैया गोशाला - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
गोवंश की देखरेख में लापरवाही पर पशुपालन विभाग के अफसरों पर गाज गिरने के बाद आगरा में सोमवार को पहले पशुपालन विभाग के अफसरों ने गोशालाओं की दौड़ लगाई तो बाद में डीएम एनजी रवि कुमार, नगरायुक्त अरुण प्रकाश भी जायजा लेने पहुंचे। 
विज्ञापन


उन्होंने कन्हैया गोशाला में कीचड़ भरा देखकर टाइल्स लगाने के लिए 10 लाख रुपये से काम कराने के निर्देश दिए। हरे चारे की उपलब्धता को भी कहा। वहीं एसडीएम खेरागढ़ गरिमा सिंह ने ग्राम नौनी स्थित गोशाला का निरीक्षण किया। गोशाला में 17 गोवंश मिले।

जिलाधिकारी एनजी रवि कुमार ने गोशालाओं की देखरेख की जिम्मेदारी निभाने वाले अधिकारियों को चेतावनी दी है कि यदि गोशालाओं में सुविधाओं का अभाव मिला तो उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई होगी। डीएम ने बताया कि सीएम ने गोशालाओं में मूलभूत सुविधाओं को दुरुस्त करने के लिए कहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

साथ ही हिदायत दी है कि खान-पान और संसाधनों के अभाव में एक भी गोवंश मरना नहीं चाहिए। यदि ऐसा हुआ तो जिम्मेदार अफसर नपेंगे। इसको देखते हुए जिलेभर में संचालित गोशालाओं में घास, पानी, भूसा, शेड आदि व्यवस्थाओं को दुरुस्त करने के निर्देश दिए गए हैं। 

मुख्य पशुपालन अधिकारी डॉ एके दौनेरिया ने कहा कि गोशालाओं में बरसात के कारण कीचड़ हो गया था। इसे साफ कराया जा रहा है। कन्हैया गोशाला में कीचड़ से बचाने के लिए ही डीएम ने टाइल्स लगवाने के निर्देश दिए हैं। नंदी शाला में पक्की जगह है लेकिन सांड़ उससे बाहर आ जाते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें