फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऑक्सीजन प्लांट के काम में देरी पर डीएम नाराज, सीएमओ को नोटिस

विज्ञापन
विज्ञापन
मैनपुरी। जिले में निर्माणाधीन ऑक्सीजन प्लांट की स्थापना में देरी पर डीएम महेंद्र बहादुर सिंह ने नाराजगी जताई है। कई बार मौखिक और लिखित निर्देशों के बाद भी ऑक्सीजन प्लांट के कार्य की प्रगति नहीं सुधरी। इस पर उन्होंने मुख्य चिकित्सा अधिकारी को नोटिस जारी कर जवाब मांगा है। साथ ही अब तक कार्य की प्रगति के लिए की गई कार्रवाई से भी अवगत कराने के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन

जिले में दो ऑक्सीजन प्लांट की स्थापना कराई जा रही है। इसमें एक प्लांट जिला अस्पताल और दूसरा प्लांट भोगांव सीएचसी में बन रहा है। कोविड के कारण जिलाधिकारी ने सीएमओ को दोनों ही प्लांट प्राथमिकता पर स्थापित कराने की जिम्मेदारी सौंपी थी।
दो माह बाद भी ऑक्सीजन प्लांट की स्थापना का काम धीमी गति से हो रहा है। इसे सुधारने के लिए कई बार जिलाधिकारी ने सीएमओ को मौखिक और लिखित निर्देश दिए। इसके बाद भी कोई कार्रवाई नहीं की। इसी के चलते अब डीएम ने सीएमओ डॉ. एके पांडेय को नोटिस जारी कर जवाब मांगा है। दो दिन में सीएमओ को कारण साहित जवाब देना होगा। उन्हें ये भी बताना होगा कि अब तक प्लांट के कार्य की गति सुधारने के लिए अब तक क्या-क्या प्रयास किए गए।
विज्ञापन

ऑक्सीजन प्लांट की प्रगति देखने के लिए जिलाधिकारी महेंद्र बहादुर सिंह ने दो जुलाई को दोनों कार्यों का स्थलीय निरीक्षण भी किया गया था। यहां भी उन्हें काम संतोषजनक नहीं मिला था। इसके बाद भी उन्होंने मौके पर उपस्थित सीएमओ को सुधार के निर्देश दिए थे, लेकिन कोई सुधार नहीं किया गया है। प्रशासन कोविड की तीसरी लहर की आशंका के चलते जल्द से जल्द ये कार्य पूरा कराना चाहता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें