फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: डीएम एवं एसपी ने किया मंडी परिसर का किया निरीक्षण

Fri, 24 May 2024 11:26 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
कासगंज। डीएम सुधा वर्मा एवं एएसपी राजेश भारती ने शुक्रवार को फल मंडी परिसर में बनाए गए जिले की तीनों विधानसभाओं के ईवीएम स्ट्रांग रूम परिसर का निरीक्षण किया। मंडी परिसर में अनाधिकृत लोगों को प्रवेश रोकने के लिए बैरिकेडिंग आदि लगाई जा रही हैं। डीएम, एसपी ने व्यवस्थाओं का निरीक्षण कर कार्य कर रहे कर्मियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए।
विज्ञापन


वहीं मंडी परिसर में मंडी के प्लेटफार्मों पर लोहे की टीन लगाकर मतगणना हॉल का रूप दिया जा रहा है। अधिकारियों ने स्ट्रांग रूम की सील की जांच की। वहीं मॉनीटर पर सीसीटीवी कैमरों की फुटेज चैक किए। ड्यूटी पर तैनात अर्धसैनिक बल के सुरक्षाकर्मियों से बातचीत की। जिले में मतदान के बाद अर्धसैनिक बल की कड़ी सुरक्षा में सभी ईवीएम मशीन रखी गईं। यहां दिनरात अर्धसैनिक बल द्वारा निगरानी की जा रही है। मतगणना का समय नजदीक होने के कारण लगातार जिला प्रशासन स्ट्रांग रूम की निगरानी कर रहा है। इस दौरान एसडीएम संजीव कुमार सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें