फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: मैनेजर और कैशियर के सहारे चल रही जिला सहकारी बैंक

Fri, 24 May 2024 11:26 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
सोरोंजी। तीर्थनगरी की एटा जिला सहकारी बैंक के प्रधान कार्यालय की अनदेखी के चलते स्थानीय बैंक शाखा में व्यवस्था चौपट है। इससे ग्राहकों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। बैंक में स्टाफ के नाम पर केवल मैनेजर तथा कैशियर ही तैनात हैं। लिपिक तथा चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी भी यहां नहीं है।
विज्ञापन


शाखा प्रबंधक को अक्सर विभागीय कार्य से मुख्य कार्यालय एटा जाना पड़ता है। ऐसे में शाखा में सारी जिम्मेदारी अकेले महिला कैशियर को संभालनी पड़ती है। इससे ग्राहकों की पासबुक में एंट्री नहीं हो पाती। उन्हें खाते का बैलेंस बताकर टाल दिया जाता है। स्थानीय बैंक शाखा भी चंदन चौक में खस्ताहाल इमारत में चल रही है। कई वर्ष से मरम्मत व रंगरोगन का कार्य नहीं हुआ है। शाखा प्रबंधक विजेंद्र कुमार ने बताया कि स्टाफ की कमी व बैंक भवन परिसर की खराब स्थिति से मुख्य कार्यालय को अवगत करा दिया है। बैंक ग्राहक प्रभाकर पाराशर, रामकिशन शर्मा व राजेश गौड़ आदि ने अव्यवस्थाओं को दूर किए जाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें