फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीजे ने कराया बवाल: बरात चढ़ते समय जमकर हुआ पथराव, मच गई भगदड़; गांव में तैनात की गई पुलिस

Sat, 11 May 2024 12:27 PM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा

सार

डीजे बंद कराने की बात को लेकर शादी समारोह में पथराव हो गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई, जिसके बाद विवाद शांत हो सका। गांव में  एहतियात के तौर पर पुलिस फोर्स तैनात किया गया है। 
 
विज्ञापन
गांव में तैनात पुलिस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मथुरा के राधाकुंड क्षेत्र के कुंजेरा में बरात में चढ़त के समय चल रहे डीजे को बंद कराने की बात को लेकर विवाद हो गया। इस दौरान हुए पथराव में डीजे लेकर चल रहे वाहन के शीशे टूट गए। मामला अनुसूचित जाति से जुड़ा होने के कारण तत्काल पुलिस सक्रिय हुई और दोनों पक्षों के लोगों को समझाकर मामले को शांत करा दिया। वहीं विवाद के कारण बिना चढ़त के ही बरात वधू पक्ष के घर पहुंच गई। तनाव को देखते हुए और एहतियात के तौर पर गांव में पुलिस तैनात कर दी गई है।
विज्ञापन


विजय सिंह जाटव की बेटी की बरात फूल घड़ी से शुक्रवार को कुंजेरा आई। बरात डीजे के साथ गांव में फेरी करते हुए चढ़ रही थी। आरोप है कि गांव के ही एक युवक ने हृदयाघात (हार्टअटैक) की बीमारी से पीड़ित मरीज के होने की बात कहकर डीजे बंद कराने की बात कही। इसे लेकर उसकी बरातियों से कहासुनी हो गई। युवक के पक्ष के लोग भी जुट गए। इसी बीच कुछ उपद्रवियों ने बरात में डीजे लेकर चल रहे वाहन पर पथराव कर दिया। इससे वाहन के शीशे टूट गए।

एक पक्ष का आरोप है कि जाति विशेष के लोगों ने जाति सूचक शब्दों का प्रयोग कर अपमानित भी किया। इस बात को लेकर बराती चौकी प्रभारी शैलेंद्र शर्मा से मिले। वहीं दूसरे पक्ष के लोगों ने बताया कि डीजे तेज ध्वनि के साथ बजाया जा रहा था। आवाज कम करने की बात कहने पर अपशब्द कहा गया। कोई विवाद नहीं हुआ। थाना प्रभारी निरीक्षक विनोद बाबू मिश्र ने बताया कि किसी भी पक्ष की ओर से तहरीर प्राप्त नहीं हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें