फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muslim Wedding New Rule: शादी में ना डीजे बजेगा, ना आतिशबाजी होगी....मौलानाओं और काजियों का बड़ा एलान

Sat, 21 Jun 2025 01:00 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज

सार

मुस्लिम समाज की शादियों में बजने वाले डीजे को लेकर .मौलानाओं और काजियों ने नया फरमान जारी किया है। उनके इस एलान से हर कोई हैरान है। उन्होंने साफ कहा है कि यदि गाना बजा, तो निकाह नहीं पढ़ेंगे। 
 
विज्ञापन
मुस्लिम धर्मगुरु - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के कासगंज जिले के गंजडुंडवारा सहावर रोड स्थित शाही गार्डन में मुस्लिम समाज की एक अहम बैठक हुई। इसमें ब्लाक क्षेत्र के गांव पचपोखरा के मजहबी रहनुमाओं द्वारा संबंध में फैसला लिया गया। अब गांव में होने वाली किसी भी शादी, बरात अथवा अन्य सामाजिक आयोजन में डीजे, आतिशबाजी, हर्ष फायरिंग और नाच-गाना आदि पर प्रतिबंध रहेगा।

विज्ञापन

इस संबंध में खिदमत-ए-खल्क कमेटी की अगुवाई में हुई बैठक के बाद आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया गया कि गांव की भावी पीढ़ियों की सुरक्षा, सामाजिक सौहार्द और सांस्कृतिक मूल्यों की रक्षा को सर्वोपरि रखते हुए यह निर्णय सर्वसम्मति से लिया गया है। यह कोई व्यक्तिगत या धार्मिक प्रतिबंध नहीं, बल्कि पूरे गांव की सामूहिक चेतना, जागरूकता और आत्ममंथन का परिणाम है। यह कदम कानूनी, सामाजिक और नैतिक जिम्मेदारी को समझते हुए उठाया गया है। कमेटी ने सुप्रीम कोर्ट के डीजे और आतिशबाजी पर दिए गए निर्देशों का भी संज्ञान लिया है।


ये भी पढ़ें - UP: 100 किमी घंटे की रफ्तार से आई दो दोस्तों की मौत, बाइक के उड़े परखच्चे...ऐसा हादसा देख कांप गए लोगों के पैर

इसके अलावा कमेटी ने जिलाधिकारी से अनुरोध किया है कि यदि कोई व्यक्ति इस सामूहिक संकल्प का उल्लंघन करता है तो उस पर प्रशासनिक कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। गांव की खिदमत-ए-खल्क कमेटी और समस्त नागरिकों ने यह संकल्प लिया है कि वे इस सामाजिक सुधार को आत्म अनुशासन, सामूहिक सहयोग और जागरूकता से लागू करेंगे। इस फैसले को जनहित और सामाजिक सुधार की दिशा में एक प्रेरणादायक पहल के रूप में देखा जा रहा है।

ये भी पढ़ें -  रफ्तार का कहर: बाइक की टंकी फटी, बिखर गए पुर्जे, जिस तरह हुई दो दोस्तों की मौत, देखकर कांप गए लोग
विज्ञापन

प्रेस कॉन्फ्रेंस में मौलाना हम्माद साहब, कारी जुल्फिकार साहब, मौलाना अब्दुल खालिद साहब बरकाती, मौलाना अजमत उल्लाह साहब, हाफिज इलियास साहब, हाफिज शाहिद हुसैन साहब समेत लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें