फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिवाली से पहले  ग्राहकों को झटका: 1 अक्तूबर से 15% तक महंगे होंगे एसी-टीवी और फ्रिज, कारोबारियों की बढ़ी चिंता

Tue, 29 Sep 2026 10:35 AM IST
Dhirendra Singh अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा

सार

दिवाली से पहले आगरा में बिजली के तार, स्विच, एलईडी टीवी, फ्रिज और एसी की कीमतों में 15% तक बढ़ोतरी हुई है। तांबे, एल्युमिनियम और कच्चे माल की लागत बढ़ने से इस साल तीसरी बार दाम बढ़े हैं, जिससे त्योहारी बिक्री प्रभावित होने की आशंका है।
विज्ञापन
महंगे होंगे एसी-टीवी और फ्रिज - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

त्योहारी सीजन से पहले विद्युत उपकरणों को महंगाई का करंट लगा है। कॉपर वायर के दामों में बढ़ोतरी के बाद स्विच, एलईडी टीवी, फ्रिज और एसी की कीमतों में 15 फीसदी का उछाल आया है। इससे दिवाली पर अच्छे कारोबार की उम्मीद लगाए बैठे कारोबारियों के सामने असमंजस की स्थिति है।
विज्ञापन


कच्चे माल की लागत बढ़ने से उपकरणों की कीमतों में इजाफा हुआ है। इस साल तीसरी बार दाम बढ़े हैं। आगरा इलेक्ट्रिक कॉन्ट्रैक्टर्स एंड मर्चेंट एसोसिएशन के अध्यक्ष मुकेश गुप्ता ने बताया कि कंपनियों ने तांबे, एल्युमिनियम समेत कच्चे तेल की कीमतें बढ़ा दी हैं, जिसका असर बाजार पर पड़ रहा है। प्रमुख इलेक्ट्रॉनिक्स आइटम के बाजार बेलनगंज, शाह मार्केट से लेकर हींग की मंडी तक में महंगाई के बाद ग्राहक कम दिख रहे हैं।

कारोबारी राकेश गुप्ता ने बताया कि महंगाई की मार केवल इलेक्ट्रॉनिक्स तक सीमित नहीं है, बल्कि ऑटो सेक्टर पर भी इसका व्यापक असर पड़ा है। प्रमुख कंपनियों की एसयूवी गाड़ियों की कीमतें भी बढ़ गई हैं। फेडरेशन ऑफ उद्योग व्यापार एसोसिएशन के अध्यक्ष हरेश अग्रवाल का कहना है कि त्योहारी सीजन के लिए कुछ स्टॉक पुरानी कीमतों पर उपलब्ध हो सकता है लेकिन नई खेप पर 15% की वृद्धि लागू हो चुकी है। धनतेरस और दिवाली की बिक्री प्रभावित होने की आशंका है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें