फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Indian Railway: दिवाली के लिए अभी से सीटें फुल, इन गाड़ियों में लंबी वेटिंग...रेल यात्री जरूर पढ़ें ये खबर

Thu, 02 Oct 2025 08:33 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा

सार

दिवाली और छठ पर्व पर घर जाने के लिए लोग लिए ट्रेनों में जगह तलाश रहे हैं। लेकिन अभी से अधिकतर ट्रेनों की सीटें भर चुकी है। 
विज्ञापन
ट्रेन सांकेतिक आगरा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दशहरा, दिवाली और छठ पर्व पर अपनों के पास जाने के लिए लोगों को मशक्कत करनी पड़ रही है। जहां दशहरा पर किसी भी ट्रेन में सीट उपलब्ध नहीं है। वहीं दिवाली और छठ पर्व के लिए भी लोगों ने पहले से ही ट्रेनों में सीट आरक्षित करना शुरू कर दिया है। कई ट्रेन ऐसी हैं, जिनमें जगह तलाशने पर नो सीट का मैसेज दिखाई देने लगता है।
विज्ञापन


दशहरा, दिवाली और छठ पर्व पर घर जाने के लिए लोग लिए ट्रेनों में जगह तलाश रहे हैं। त्योहार से एक पखवाड़ा पहले ही अधिकतर ट्रेनों की सीटें भर चुकी है। 21 अक्तूबर को दिवाली है और 25 अक्तूबर से छठ पर्व की शुरुआत हो जाएगी। रेलवे की आईआरसीटीसी एप के अनुसार आगरा कैंट से जयपुर की ओर चलने वाली साबरमती ट्रेन में 2 अक्तूबर को सीट के लिए वेटिंग 50 के पार है।

 आगरा फोर्ट-अजमेर सुपरफास्ट एक्सप्रेस में वेटिंग 30 से ऊपर है। आगरा फोर्ट- अजमेर इंटरसिटी में दशहरा पर वेटिंग भी उपलब्ध नहीं है। खजुराहो-उदयपुर सिटी, हावड़ा-जोधपुर, सियालदाह-अजमेर और प्रयागराज-लालगढ़ एक्सप्रेस में सीट नहीं हैं। इसके अलावा जयपुर की ओर जानी वाली अन्य ट्रेनों में भी यही स्थिति है।
विज्ञापन


दिवाली पर लखनऊ जाने वाली कई ट्रेनों में भी सीट खाली नहीं बची हैं। कोटा पटना एक्सप्रेस, मरुधर एक्सप्रेस, अवध एक्सप्रेस, वैशाली एक्सप्रेस और नीलांचल एक्सप्रेस में सीट नहीं है। हालांकि महाराष्ट्र की ओर जाने वाली कुछ ट्रेनों में सीट के लिए ज्यादा लंबी वेटिंग नहीं है। आगरा रेल मंडल की जनसंपर्क अधिकारी प्रशस्ति श्रीवास्तव का कहना है कि त्योहार पर रेलवे की ओर से कई स्पेशल ट्रेन चलाई जाएंगी। यात्रियों की सुविधा के लिए कई ट्रेन में कोच भी बढ़ाए जाएंगे।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें