फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जनपद न्यायायलय, कलक्ट्रेट, पुलिस लाइन सहित सरकारी अर्धसरकारी कार्यालयों पर शान से लहराया तिरंगा

विज्ञापन
विज्ञापन
कासगंज। 75वां स्वतंत्रता दिवस समारोह हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। जनपद न्यायालय, कलक्ट्रेट, पुलिस लाइन सहित सरकारी अर्धसरकारी कार्यालयों पर तिरंगा फहराया गया। जिला जज दिनेश सावंत ने जिला न्यायालय पर, कलक्ट्रेट परिसर पर जिलाधिकारी चंद्र प्रकाश सिंह और पुलिस लाइन पर एसपी रोहन प्रमोद वोत्रे ने राष्ट्रीय ध्वज फहाराया। कर्मचारियों और पुलिसकर्मियों ने ध्वज को सलामी दी। राष्ट्रगान का गायन हुआ।
विज्ञापन

जिलाधिकारी ने कहा कि 15 अगस्त 1947 को देश आजाद हुआ। अमर शहीदों के बलिदान के कारण ही देश को आजादी मिली है। कहा कि सभी के सहयोग से गंगा वन और भागीरथी वन की स्थापना तथा दरियावगंज झील व बूढ़ी गंगा के पुनरोद्वार जैसे महत्वपूर्ण कार्य व सड़कों का विस्तार हुआ है। आईजीआर में कासगंज जिला पूरे प्रदेश में प्रथम स्थान पर आ रहा है। विकास भवन परिसर में मुख्य विकास अधिकारी तेज प्रताप मिश्र ने ध्वजारोहण किया। यहां पीडी डीआरडीए रामायण सिंह आदि उपस्थित रहे। नगर पालिका परिसर में पालिकाध्यक्ष रजनी साहू ने ध्वजारोहण किया। शहीद स्तंभ, बारहद्वारी घंटाघर, बैंक परिसर, रेलवे स्टेशन आदि स्थानों पर ध्वजारोहण किया गया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें