फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कैबिनेट मंत्री ने मशाल जलाकर किया जिला एथलेटिक्स चैंपियनशिप का आगाज

Sat, 29 Sep 2018 06:41 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला मथुरा
विज्ञापन
कैबिनेट मंत्री श्रीकांत शर्मा ने मशाल जलाकर किया प्रतियोगिता का शुभारंभ - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
मथुरा के किशोरी रमण महाविद्यालय के खेल मैदान में शनिवार को जिला एथलेटिक्स चैंपियनशिप का रंगारंग आगाज हो गया। चैंपियनशिप का शुभारंभ मुख्य अतिथि प्रदेश के ऊर्जा मंत्री श्रीकांत शर्मा ने मशाल प्रज्ज्वलित कर किया। 
विज्ञापन


इस मौके पर ऊर्जा मंत्री ने कहा कि मथुरा में अगली एथलेटिक्स चैंपियनशिप सिंथेटिक ट्रैक पर होगी। खेल आयोजित करने वाले संगठनों को हर सुविधा मुहैया कराई जाएगी। जनपद के खेलों को धार देने के लिए जिला प्रशासन शहर के निकट मिनी स्टेडियम तैयार करे, जिसमें इंटरनेशनल स्तर की सुविधाएं होंगी। 

उन्होंने संघ के सचिव हरीमोहन रावत से खेल उत्थान में कमियों को लिखित में लाने और बताने के लिए कहा। संघ के संयुक्त सचिव जय सिंह, सचिन रावत एवं संजय पाठक ने स्वागत किया। एसडीएम सदर क्रांति शेखर सिंह ने एक किमी दौड़ की शुरूआत गन से कराई। 
विज्ञापन


खिलाड़ियों ने मार्चपास्ट से अतिथियों को सलामी दी। कार्यक्रम की अध्यक्षता महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. अजय त्यागी ने की। आफीसियल्स की भूमिका डॉ. दलवीर सिंह कौंतेय, जय प्रकाश, अशोक, हरेश, हरदेव, वंदना सारस्वत, सोनू ठाकुर, मेघ श्याम आदि रहे।  
Trending Videos
विज्ञापन

यह स्कूल ले रहे भाग

चैंपियनशिप में दौड़ लगाती छात्राएं - फोटो : अमर उजाला
जिला एथलेटिक्स चैंपियनशिप में आर्केडियम पब्लिक बाजना, आदर्श विद्या मंदिर बाजना, कोसीकलां, बाबा बढ़ेरा पब्लिक स्कूल, चंदनवन पब्लिक स्कूल, क्रीसेंट पब्लिक स्कूल, दीक्षा प्यूपिल्स एकेडमी, इंग्लिश स्पोर्ट्स एकेडमी, कृष्णाकुलम पब्लिक स्कूल राया, रमनलाल शोरावाला पब्लिक स्कूल, समविद गुरुकुलम, संस्कृति पब्लिक स्कूल, बलदेव, सेक्रेड हर्ट कांवेंट स्कूल, एसआरबीएस इंटरनेशनल, विद्यादेवी जिंदल पब्लिक स्कूल, रतन लाल फूलकटोरी देवी स्कूल, चेतक एकेडमी, माडर्न एकेडमी कोसीकलां, जेएसएम एजूकेशन एकेडमी, मांट, सोफिया पब्लिक स्कूल राया, केवी एमआर, सेंट डोमिनिक्स स्कूल शामिल हैं। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें