मथुरा के किशोरी रमण महाविद्यालय के खेल मैदान में शनिवार को जिला एथलेटिक्स चैंपियनशिप का रंगारंग आगाज हो गया। चैंपियनशिप का शुभारंभ मुख्य अतिथि प्रदेश के ऊर्जा मंत्री श्रीकांत शर्मा ने मशाल प्रज्ज्वलित कर किया।
विज्ञापन
इस मौके पर ऊर्जा मंत्री ने कहा कि मथुरा में अगली एथलेटिक्स चैंपियनशिप सिंथेटिक ट्रैक पर होगी। खेल आयोजित करने वाले संगठनों को हर सुविधा मुहैया कराई जाएगी। जनपद के खेलों को धार देने के लिए जिला प्रशासन शहर के निकट मिनी स्टेडियम तैयार करे, जिसमें इंटरनेशनल स्तर की सुविधाएं होंगी।
उन्होंने संघ के सचिव हरीमोहन रावत से खेल उत्थान में कमियों को लिखित में लाने और बताने के लिए कहा। संघ के संयुक्त सचिव जय सिंह, सचिन रावत एवं संजय पाठक ने स्वागत किया। एसडीएम सदर क्रांति शेखर सिंह ने एक किमी दौड़ की शुरूआत गन से कराई।
विज्ञापन
खिलाड़ियों ने मार्चपास्ट से अतिथियों को सलामी दी। कार्यक्रम की अध्यक्षता महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. अजय त्यागी ने की। आफीसियल्स की भूमिका डॉ. दलवीर सिंह कौंतेय, जय प्रकाश, अशोक, हरेश, हरदेव, वंदना सारस्वत, सोनू ठाकुर, मेघ श्याम आदि रहे।