फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नमांकन के लिए जिला प्रशासन ने तैयार किया ब्लू प्रिंट

विज्ञापन
नामांकन की तैयारियों का कलक्ट्रेट परिसर में निरीक्षण करते डीएम और एसपी - फोटो : MAINPURI
विज्ञापन
मैनपुरी। विधानसभा निर्वाचन के नामांकन से लेकर जांच और चुनाव चिह्न आवंटन की प्रक्रिया कलक्ट्रेट से ही होगी। इसके लिए शुक्रवार को डीएम, एसपी और एडीएम ने कलक्ट्रेट परिसर का निरीक्षण किया। नामांकन करने के लिए आने वाले प्रत्याशियों के समर्थकों को भी कलक्ट्रेट के बाहर ही रोक जाएगा।
विज्ञापन

मैनपुरी की चार विधानसभा सीटों के लिए 25 जनवरी से नामांकन प्रक्रिया शुरू होनी है। कलक्ट्रेट परिसर के चार अलग-अलग कक्षों में ये प्रक्रिया संपन्न होगी। इस दौरान आमजन के प्रवेश के लिए कलक्ट्रेट को बंद कर दिया जाएगा। नामांकन करने के लिए आने वाले प्रत्याशियों के समर्थकों को भी बाहर ही रोक जाएगा।
इसी के चलते शुक्रवार को जिलाधिकारी अविनाश कृष्ण सिंह, एसपी अशोक कुमार राय, एडीएम रामजी मिश्र और एएसपी मधुबन कुमार सिंह ने कलक्ट्रेट परिसर का निरीक्षण किया। इसके अलावा कलक्ट्रेट के मुख्यद्वार से नामांकन कक्ष तक तीन जगह बैरीकेडिंग कराने के लिए भी चिह्नांकन किया गया।
विज्ञापन

जिलाधिकारी ने लोकनिर्माण विभाग के अधिकारियों को नियमानुसार व्यवस्था सुनिश्चित कराने के आदेश दिए हैं। इस दौरान डिप्टी कलेक्टर नरेंद्र कुमार यादव, अधिशासी अभियंता लोक निर्माण विभाग रविदत्त कुमार, नाजिर रोहित दुबे मौजूद रहे।
जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक द्वारा कलक्ट्रेट का निरीक्षण किया गया। नामांकन प्रक्रिया के दौरान सुरक्षा व्यवस्था को लेकर संबंधित को निर्देशित किया गया है। बैरीकेडिंग आदि के स्थलों का भी चयन किया गया।
विज्ञापन

रामजी मिश्र, एडीएम/उप जिला निर्वाचन अधिकारी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें