सुबह 6 से रात 9 बजे तक होगा वितरण
राशन वितरण का कार्य सुबह 6 बजे से रात 9 बजे वितरण का समय निर्धारित किया गया है। अंत्योदय योजना के कार्ड धारकों को 20 किलो गेहूं और 15 किलो चावल एवं पात्र गृहस्थी कार्डधारकों को प्रति यूनिट 3 किलो गेहूं व 2 किलो चावल का वितरण किया जाएगा। यह राशन निशुल्क मिलेगा।
संयुक्त आयुक्त, जिला पूर्ति अधिकारी, उपजिलाधिकारी, क्षेत्रीय खाद्य अधिकारी, पूर्ति निरीक्षक राशन की दुकानों का निरीक्षण कर खाद्यान्न के सुचारु वितरण एवं घटतौली आदि पर नजर रखेंगे।
आंकड़े
जिले में राशन की दुकान - 591
अंत्योदय योजना कार्डधारक- 27593
पात्र गृहस्थी कार्डधारक - 223042
जिला पूर्ति अधिकारी केएन सिंह ने कहा कि शासन से मई माह के राशन वितरण की तिथि निर्धारित कर दी है। सभी विक्रेताओं को राशन का उठान करा दिया गया है।