फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आगरा: कारोबार के हिसाब-किताब में 20 लाख का हुआ था विवाद, इसलिए मारी गई व्यापारी को गोली

Sat, 11 Nov 2023 12:07 PM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा

सार

व्यापारी को 20 लाख का तगादा करने पर गोली मारी गई। आरोपी कोई और नहीं बल्कि साथ काम करने वाला पार्टनर ही है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेजा है। 
 
विज्ञापन
गोली मारी - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा के सदर थाना क्षेत्र में शुक्रवार को व्यापारी गजेंद्र को 20 लाख रुपये का तगादा करने पर गोली मारी गई थी। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। वहीं गजेंद्र की हालत में अब सुधार है।
विज्ञापन


एसीपी सदर अर्चना सिंह ने बताया कि अर्जुन नगर निवासी गजेंद्र का नामनेर चौराहे के पास पोल्ट्री फार्म है। वह चीलगढ़, रकाबगंज निवासी संजू सोनकर के साथ मिलकर कारोबार करते हैं। गजेंद्र ने बताया कि संजू पर उनके 20 लाख रुपये निकल रहे थे। उसने उन्हें चेक दे रखे थे। मगर, खाते में रकम नहीं थी। वह रुपये मांग रहे थे। वो भुगतान नहीं कर रहा था।

बृहस्पतिवार शाम को संजू मिल गया। उन्होंने उससे तगादा किया। इस पर संजू ने तमंचा निकालकर सीने में गोली मार दी और भाग गया। गजेंद्र घायल हो गए।

पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में उसका कहना था कि वह 90 हजार रुपये दे चुका था। अब उस पर रकम नहीं थी। इस पर मना कर रहा था। मगर, गजेंद्र बार-बार पुलिस से शिकायत कर केस दर्ज कराने की धमकी दे रहा था। इस पर वो गुस्से में आ गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें