युवक ने कर्मियों पर 10 हजार रुपये छीन लेने का आरोप लगाया। कहा कि दोपहर दो हजार रुपये मांगे जा रहे थे। जब मना किया तो जेब से 10 हजार रपये निकाल लिए। चौकी के बाहर हो रहे हंगामे को देखने के लिए लोगों की भीड़ जमा हो गई।
ये भी पढ़ें: 'आंतरिक वेदना' लेकर बिहार लौटे लालू यादव के पुत्र तेजप्रताप, जाने से पहले बयां किया 'दर्द'
इस संबंध में जब चौकी इंचार्ज कुसुमरा रूपेश कुमार से बात की गई तो उन्होंने कहा कि मामला संज्ञान में आया है, रुपये छीनने का आरोप गलत है। फिर भी होमगार्ड व सिपाही की शिकायत प्रभारी निरीक्षक से की गई है।