मथुरा में रविवार को छोटे भाई ने बड़े की गोली मारकर हत्या कर दी। हत्या के बाद आरोपी भाई फरार हो गया। परिवार में हत्याकांड के बाद कोहराम मचा हुआ है। पुलिस हत्यारोपी को पकड़ने के लिए जुटी हुई है।
कोतवाली वृंदावन के गांव फैंचरी में छोटे भाई धांसू ने बड़े भाई संजय उर्फ बबलू पुत्र जसवीर की गोली मारकर हत्या कर दी। बताया गया है कि मृतक के एक गोली कमर से जांघ में लगी है और एक बाएं कंधे में लगी है। घर में हुई हत्याकांड की वारदात से सनसनी फैल गई। हत्या की खबर पुलिस को दी गई।
सूचना पर जैंत पुलिस पहुंची और पूरी जानकारी जुटाई। पुलिस ने मौके से शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। इस हत्याकांड के बाद परिवार में कोहराम मचा है।