फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: बाजरा क्रय केंद्र पर कर्मचारी और किसानों के बीच विवाद, हंगामा

Wed, 31 Dec 2025 02:32 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
खेरागढ़। मंडी समिति परिसर स्थित बाजरा क्रय केंद्र पर मंगलवार को बाजरा खरीद के दौरान किसानों और विपणन निरीक्षक के कर्मचारी के बीच विवाद हो गया। केंद्र पर नायब तहसीलदार अभिषेक कुमार की निगरानी में बाजरा की खरीद कराई जा रही थी। किसानों का आराेप है कि अंगूठा लगाकर फीडिंग कराई गई जबकि ऑनलाइन फीडिंग करने पर ही भुगतान होता है। इस कारण खरीद के बाद भी भुगतान नहीं हुआ है।
विज्ञापन


क्रय केंद्र पर मंगलवार को किसान का एमआई विकास जयंत के निजी सहयोगी संजीव से विवाद हो गया, जो देखते ही देखते झगड़े में बदल गया। इस बीच केंद्र प्रभारी के सहायक ने नायब तहसीलदार की गाड़ी रोकने का प्रयास किया गया। कर्मचारी पर पहले भी दो मामले दर्ज हैं। इस पर किसान शिव शंकर ने कर्मचारी के खिलाफ थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। किसानों का कहना है कि उनका बाजरा तौल लिया गया है लेकिन फीडिंग न होने से किसानों को क्रय केंद्र के चक्कर काटने पड़ रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें