लाभार्थियों ने ये कहा
अर्जुन नगर की रेनूबाला ने कहा कि बैटरी चालित ट्राईसाइकिल मिलने से बड़ी सुविधा होगी, नौकरी के लिए वह आ-जा सकेंगी। बाजार समेत अन्य कार्यों के लिए दूसरों पर निर्भरता भी कम होगी। संस्थाओं का विशेष आभार है।
अछनेरा के जितेंद्र सिंह ने कहा कि मैं परचून की दुकान चलाता हूं, आने-जाने में बड़ी तकलीफ होती थी। अब बैटरी से चलने वाली ट्राईसाइकिल मिल गई है। सच पूछो, बड़ी राहत मिली। अब दुकान पर में आसानी से जा सकूंगा।
कमाल खां के शिवम कुमार ने कहा कि छोटे-बड़े कार्यों के लिए दूसरों पर निर्भर रहना होता है, बैटरी से चलने वाली ट्राईसाइकिल से जिंदगी आसान हो जाएगी। अब झट कहीं जाना हो, तो बिना किसी परेशानी के आ-जा सकूंगा।
कुआंखेड़ा की रानी बघेल ने कहा कि बैटरी से चलने वाली ट्राईसाइकिल मिलने से सच में मुझे पैर मिल गए। मैं पढ़ाई कर रही हूं, इससे ट्यूशन समेत अपने कॉलेज भी आ-जा सकूंगी। संस्था ने दिल छूने वाला सहयोग किया है।