फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agnipath Yojana Protest: यमुना एक्सप्रेसवे और हाईवे पर रहा पुलिस का कड़ा पहरा, आईजी ने डाला डेरा

Sun, 19 Jun 2022 12:36 AM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा

सार

मथुरा में शुक्रवार के बवाल को देखते हुए डीएम और एसएसपी ने नई रणनीति बनाई। इस रणनीति को शनिवार की सुबह से अमलीजामा पहना दिया गया।
विज्ञापन
शनिवार को मुस्तैद दिखी पुलिस फोर्स - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मथुरा में अग्निपथ योजना के विरोध में सड़कों पर उतरे युवाओं से निपटने के लिए शनिवार को यमुना एक्सप्रेसवे से लेकर नेशनल हाईवे तक पुलिस सतर्क और सजग दिखी। चप्पे-चप्पे पर पुलिस का कड़ा पहरा रहा। आईजी ने हाईवे और एक्सप्रेसवे का हाल जानते हुए मथुरा में ही डेरा डाले रखा तो डीएम नवनीत सिंह और एसएसपी डॉ. गौरव ग्रोवर भी सुबह से ही भ्रमणशील रहते हुए हर गतिविधियों पर नजरें बनाए रखी। एसपी सिटी एमपी सिंह ने थाना हाईवे में डेरा डालते हुए पूरी कमान संभाले रखी।

विज्ञापन


शुक्रवार के बवाल को देखते हुए डीएम और एसएसपी ने नई रणनीति बनाई। इस रणनीति को शनिवार की सुबह से अमलीजामा पहना दिया गया। एक्सप्रेसवे और हाईवे पर पुलिस का चप्पे-चप्पे पर कड़ा पहरा लगा दिया गया, वहीं खुद दोनों आला अफसर भी एक्सप्रेसवे और हाईवे पर भ्रमणशील रहते हुए हर गतिविधियों पर नजरें गढ़ाए रखीं। शुक्रवार की रात से डेरा डाले रहे आईजी आगरा जोन नचिकेता झा ने सुबह ही फरह के रैपुराजाट, हाईवे, छटीकरा, जैंत और एक्सप्रेसवे के राया कट पर हालत देखे। आईजी ने एसएसपी को सख्ती बरतते हुए उपद्रवियों पर कड़ी कार्रवाई करने के निर्देश दिए।

परिजनों को सता रही भविष्य की चिंता

बवाल तो बच्चे कर गए लेकिन अब परिवार को उनके भविष्य की चिंता सता रही है। हालांकि बवाल करने वाले उपद्रवी घर से फरार हो गए या फिर घरों में छिपकर बैठे इन युवाओं को परिजनों ने नहीं निकलने दिया। पुलिस ने भी वायरल वीडियो और सीसीटीवी फुटेज खंगालकर पहचान की और इनके घरों तक पहुंची। कुछ हाथ लग गए तो कई घरों पर नहीं मिले। 

विज्ञापन

शुक्रवार को जनपद के छह स्थानों पर हुए बवाल के बाद पुलिस की सख्ती ने उपद्रवियों के होश उड़ा दिए हैं। पुलिस की दबिश के बाद ही परिजनों की व्यथा सामने आई। परिजन भी एक बार गलती माफ तक करने की बात कह रहे हैं। कोसीकलां, हाईवे, बलदेव और नौहझील पुलिस ने नामजदों और अज्ञातों की पहचान करके उनके घरों पर दबिश दी। 

फिलहाल पुलिस की अलग-अलग टीमें नामजदों और अज्ञातों की पहचान करके दबिश देने में पूरी तरह से जुटी हुई हैं। एसपी देहात श्रीशचंद ने बताया कि लगातार पुलिस की टीमें गिरफ्तारी में जुटी हुई हैं। जल्द ही नामजद और पहचान होने पर उपद्रवी पुलिस की गिरफ्त में होंगे।

एसएसपी डॉक्टर गौरव ग्रोवर ने कहा कि जनपद का माहौल कतई भी खराब नहीं होने दिया जाएगा। अगर कोई भी ऐसा करता पाया गया तो उससे सख्ती से निपटा जाएगा। कठोर कार्रवाई करके सलाखों के पीछे पहुंचाया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें