फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गृह विभाग तक पहुंचा जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय के लिपिक का मामला

विज्ञापन
विज्ञापन
मैनपुरी। जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय में तैनात लिपिक का मामला गृह विभाग तक पहुंच गया है। शिकायत पर अपर मुख्य सचिव ने जिला प्रशासन को पत्र भेजकर तत्काल उचित कार्रवाई किए जाने के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन

शहर के राजा का बाग निवासी दीपेंद्र सिंह परिहार ने गृह विभाग में शिकायत की थी। इसमें उन्होंने जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय में तैनात लिपिक को स्थानांतरण के आठ माह बाद भी कार्यभार स्थानांतरण के नाम पर कार्यालय में रोके रखने का आरोप लगाया है। उन्होंने बताया कि आठ माह पहले मथुरा डायट पर लिपिक का स्थानांतरण किया जा चुका है।
मथुरा डायट पर कार्यभार ग्रहण करने के बाद जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय मैनपुरी में पटल का कार्यभार देने के लिए वे अवकाश लेकर आए थे, लेकिन इसके बाद अब तक उन्हें कार्यमुक्त नहीं किया जा सका। इसमें जिला विद्यालय निरीक्षक मैनपुरी को इसके लिए जिम्मेदार बताया गया है।
विज्ञापन

उन्होंने आय से अधिक संपत्ति का भी आरोप लगाया है। इसके लिए शिकायतकर्ता ने लिपिक की चल अचल संपत्तियों का ब्योरा भी शिकायत के साथ संलग्न किया है। शिकायत पर अपर मुख्य सचिव गृह विभाग ने जिला प्रशासन को मामले में कार्रवाई करने के आदेश दिए हैं।
डायट प्राचार्य मथुरा ने रोका था वेतन
लिपिक को कार्यमुक्त न किए जाने के मामले में कई बार शिकायतें हो चुकी हैं, लेकिन इसके बाद भी कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया है। पत्राचार के बाद भी लिपिक के मथुरा डायट न लौटने पर प्राचार्य डायट मथुरा ने उनका वेतन रोकने के आदेश दिए थे।
विज्ञापन

संबंधित लिपिक को मैनपुरी कार्यालय से रिलीव कर दिया गया है। इसकी आख्या भी शासन में भेज दी गई है।
मनोज कुमार वर्मा, जिला विद्यालय निरीक्षक।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें