फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सत्ता का संग्राम: सपा के गढ़ में फिर जीतेंगी डिंपल यादव या खिलेगा कमल? जनता ने खुलकर कही मन की बात

Fri, 12 Apr 2024 08:17 AM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी

सार

Mainpuri News: अमर उजाला का चुनावी रथ 'सत्ता का संग्राम' शुक्रवार सुबह मैनपुरी पहुंचा। यहां रोडवेज बस स्टैंड पर चाय पर चर्चा के दौरान लोगों ने स्थानीय विकास के मुद्दों पर जोर दिया। वहीं,  युवाओं ने भी रोजगार, सुरक्षा, स्वास्थ्य आदि के मुद्दों पर अपनी राय रखी।
 
विज्ञापन
सत्ता का संग्राम - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

लोकसभा चुनाव 2024 का बिगुल बज चुका है। बात सत्ता की है तो अमर उजाला का चुनावी रथ 'सत्ता का संग्राम' शुक्रवार सुबह मैनपुरी जा पहुंचा। मुलायम सिंह यादव के गढ़ में जनता के मन में क्या है। इस पर बात हुई तो मतदाताओं ने खुलकर अपने मन की बात कही।

विज्ञापन


शहर के रोडवेज बस स्टैंड पर कार्यक्रम आयोजित हुआ। बातचीत में लोगों ने अपनी मिली जुली राय रखी। सपा समर्थकों ने जहां विकास के सहारे सपा की जीत की बात कही, तो वहीं भाजपा समर्थकों ने अराजकता और गुंडई का आरोप लगाते हुए भाजपा की जीत का दावा किया। कुछ लोगों ने सपा के विकास कार्य गिनाए और भाजपा को रोजगार महंगाई जैसे मुद्दों पर घेरा। 


चाय पर चर्चा के दौरान पुनीत जैन ने कहा कि मैनपुरी में जितनी भी तरक्की दिखेगी, वो समाजवादी पार्टी द्वारा की गई है। इसलिए जनता का दिल समाजवादी पार्टी की ओर झुकता है। हेमंत पचौरी ने कहा कि समाजवादी पार्टी ने तो इस तरह विकास कार्य किया पहले दिया फिर थप्पड़ मारकर छीन लिया। ऐसे विकास कार्य से क्या फायदा। यहां दौर वो था कि बैंक से पैसे निकालने के लिए जाते थे तो भी राइफल साथ ले जाते थे, क्योंकि डर इस बात का रहता था कि न जाने कब लूट हो जाए। 

संजय ने कहा कि सभी राजनीतिक दल अपने-अपने हिसाब से कार्य करते हैं। समाजवादी पार्टी में एक विशेष वर्ग का विकास हुआ। केसी यादव ने कहा कि सपा में जो सड़के बनीं थीं उनकी मरम्मत तक नहीं हो पाई है। आज हम सड़कों पर हुए गड्ढों में चल रहे हैं। अभिषेक यादव ने बताया कि जयवीर सिंह जो भाजपा से आए हैं वो जीतना तो दूर कुछ वोट भी बमुश्किल पाएंगे। ये समाजवादी पार्टी का गढ़ है, यहां डिंपल यादव ही जीतेंगी। 
विज्ञापन

सोम ठाकुर ने कहा कि स्कूलों की फीस इस कदर बढ़ा दी गई है कि बच्चों को पढ़ाना मुश्किल हो गया है। ऐसी सरकार न आए तो वो अच्छा है। क्योंकि नौकरियां नहीं मिल रही हैं। पाल सिंह ने कहा कि योगी तो सही काम कर रहे हैं, लेकिन उनका कंट्रोल नहीं है। यही कारण है कि पेपर लीक हो रहे हैं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें