फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: ग्रामीण डाकघरों में भी खुल सकेंगे डिजिटल बचत खाते

विज्ञापन
विज्ञापन
आगरा। ग्रामीण अंचलों में डाकघर की बैंकिंग सेवाएं अब और भी हाईटेक व सुलभ होने जा रही हैं। जल्द ही गांवों में स्थित ब्रांच डाकघरों में भी डिजिटल पोस्ट ऑफिस सेविंग्स बैंक खाते खोलने की सुविधा शुरू हो सकती है। अब तक यह सुविधा बड़े डाकघरों तक ही सीमित है।
विज्ञापन

नई दिल्ली स्थित डाक भवन के एसआर अनुभाग की ओर से 16 अक्तूबर 2026 को जारी आदेश में इस ओर कदम बढ़ाए गए हैं। इसके अनुसार, ब्रांच पोस्टमास्टरों के माध्यम से ब्रांच ऑफिसों में डिजिटल खाता खोलने की सुविधा शुरू करने के लिए फेडरेशन ऑफ नेशनल पोस्टल ऑर्गेनाइजेशंस ने कुछ सुझाव दिए थे। जिनका परीक्षण करने के निर्देश अधिकारियों को दिए गए हैं।
नहीं लगाने पड़ेंगे बड़े डाकघर के चक्कर
इस सुविधा के शुरू होने से बाह, खेरागढ़ और पिनाहट जैसे दूरदराज के ग्रामीणों को शहर के मुख्य डाकघर के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे। डिजिटल खाते की सबसे बड़ी विशेषता इसका पेपरलेस होना है। बायोमीट्रिक या ई-केवाईसी के जरिये खाता तुरंत सक्रिय हो जाएगा। प्रवर डाकपाल एसके जैन ने बताया कि ग्रामीणों को अपने ही गांव में मोबाइल बैंकिंग व त्वरित लेन-देन की सुविधा मिलेगी, जो ग्रामीण क्षेत्रों में वित्तीय समावेशन को नई रफ्तार देगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें