फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP:  इन 104 ग्राम पंचायतों में बनेंगी मॉडल लाइब्रेरी, बच्चों को पढ़ाई के लिए नहीं जाना पड़ेगा शहर

Wed, 25 Mar 2026 10:13 AM IST
Dhirendra Singh अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा

सार

ग्राम पंचायतों में डिजिटल मॉडल लाइब्रेरी के संचालन के लिए अधिकारियों और कर्मचारियों को प्रशिक्षण दिया गया है। पहले चरण में अप्रैल तक 104 पंचायतों में लाइब्रेरी तैयार कर ग्रामीणों को बेहतर अध्ययन सुविधा देने की योजना है।
 
विज्ञापन
डॉ भीमराव अंबेडकर विश्वविद्यालय की केंद्रीय लाइब्रेरी में पुस्तकालय संचालन के प्रशिक्षण कार्यक्रम मे - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ग्राम पंचायतों में बन रही मॉडल लाइब्रेरी के संचालन के लिए पंचायती राज विभाग ने तैयारी शुरू कर दी हैं। मंगलवार को डॉ. भीमराव आंबेडकर विवि की एसआर रंगनाथन केंद्रीय पुस्तकालय में प्रशिक्षण दिया गया। एडीओ पंचायत, पंचायत सचिव और पंचायत सहायकों को विवि और कॉलेज में संचालित पुस्ताकालयों की तर्ज पर प्रशिक्षण दिया गया।
विज्ञापन


डीपीआरओ मनीष कुमार ने बताया कि बाल सुलभ डिजिटल लाइब्रेरी का कार्य प्रगति पर है। पहले चरण में अप्रैल तक 104 ग्राम पंचायतों में लाइब्रेरी बनकर तैयार हो जाएंगी। इनमें नेशनल बुक ट्रस्ट के साथ अन्य प्रकाशन की किताब होंगी। फर्नीचर और कंप्यूटर भेज दिए गए हैं। इन मॉडल लाइब्रेरी के संचालन के लिए बेहतर प्रबंधन की भी आवश्यकता है।

इसके लिए सचिव व पंचायत सहायकों को प्रशिक्षण दिलाया गया। पुस्तकों पर ग्राम पंचायतों के नाम और कोड डालने, मासिक और साप्ताहिक पत्रिकाओं के रखरखाव, ग्रामीणों को पढ़ने देने के लिए पुस्तकों के विवरण दर्ज कर रजिस्टर व्यवस्थित रखने और किताब, कंप्यूटर आदि के रख रखाव के बारे में बताया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें