फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra: डायट प्राचार्य के औचक निरीक्षण में खुली पोल, डीएलएड कॉलेज में उपस्थित नहीं मिले प्रशिक्षु

Thu, 21 Jul 2022 10:09 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, आगरा

सार

डायट प्राचार्य ने औचक निरीक्षण किया, जिसमें  चार में से किसी भी डीएलएड कॉलेज में प्रशिक्षु उपस्थित नहीं मिले। स्टाफ प्रशिक्षुओं की अनुपस्थिति का संतोषजनक जवाब नहीं दे सका, जिसे लेकर डायट प्राचार्य ने कॉलेजों से स्पष्टीकरण मांगा है।
विज्ञापन
खाली पड़े क्लास रूम ( सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा में जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (डायट) के प्राचार्य डॉ. इंद्र प्रकाश सिंह सोलंकी ने बुधवार को चार डीएलएड कॉलेजों का औचक निरीक्षण किया। एक भी कॉलेज में प्रशिक्षु उपस्थित नहीं पाए गए। कॉलेज का स्टाफ प्रशिक्षुओं की अनुपस्थिति का कारण पूछे जाने पर संतोषजनक जवाब नहीं दे सका। कॉलेजों से स्पष्टीकरण मांगा गया है।  

यहां किया औचक निरीक्षण

डायट प्राचार्य ने बताया कि उन्होंने एत्मादपुर ब्लाक में स्थित नोवेल एकेडमी, भवांई रोड, प्राइम एजूकेशनल इंस्टीट्यूट, संवाई, आचार्य ताराचंद शास्त्री महाविद्यालय, संवाई और ग्लोब एजूकेशनल इंस्टीट्यूट एंड मैनेजमेंट का निरीक्षण किया। किसी भी कॉलेज में प्रशिक्षु उपस्थित नहीं पाए गए। कॉलेजों के प्राचार्य व अन्य स्टाफ प्रशिक्षुओं के अनुपस्थिति का कारण स्पष्ट नहीं कर पाया। प्राचार्योँ को निर्देश दिया गया कि वह प्रशिक्षुओं को नोटिस जारी करें कि उपस्थिति मानक के अनुरूप न होने पर वह परीक्षा में शामिल नहीं हो सकेंगे। प्रशिक्षुओं के अभिभावकों को भी जानकारी देने के निर्देश दिए। 

विज्ञापन

  

मांगा गया स्पष्टीकरण 

डायट मेंटर को निर्देश दिया गया है कि वह अपने ब्लाक में स्थित डीएलएड संस्थानों का निरीक्षण कर प्रशिक्षुओं की उपस्थिति की रिपोर्ट डायट प्राचार्य को देंगे। कॉलेज से अनुपस्थित प्रशिक्षुओं के प्रति अपना स्पष्टीकरण एक हफ्ते के अंदर देने के लिए कहा गया है। उन्होंने चेतावनी दी है कि उपस्थिति मानक सुनिश्चित न होने की स्थिति में प्रशिक्षुओं को परीक्षा में नहीं बैठने दिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें