फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गर्लफ्रेंड की बर्थडे पार्टी में मौत: दूसरी मंजिल से धक्का दिया या फिर...कैसे गई जान? पुलिस क्राइम सीन दोहराएगी

Fri, 14 Feb 2025 08:09 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा

सार

गर्लफ्रेंड की बर्थडे पार्टी में गए युवक की दूसरी मंजिल से गिरकर मौत हो गई। परिजनों ने धक्का देकर युवक की हत्या करने का आरोप लगाया है। मामले की हकीकत जानने के लिए पुलिस अब क्राइम सीन दोहराएगी।
विज्ञापन
Crime demo - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा के सिकंदरा के शास्त्रीपुरम स्थित कांशीराम आवासीय योजना की दूसरी मंजिल से गिरकर हुई युवक की माैत के मामले में पुलिस साक्ष्य संकलन कर रही है। शुक्रवार को विधि विज्ञान प्रयोगशाला की टीम क्राइम सीन दोहराएगी। वहीं मृतक और आरोपियों की काॅल डिटेल भी खंगाली जा रही है।

विज्ञापन


सेक्टर 3, आवास विकास कॉलोनी निवासी 28 वर्षीय सागर आनलाइन कंपनी में डिलीवरी ब्वाॅय थे। वह मंगलवार रात को शास्त्रीपुरम स्थित कांशीराम आवास में रहने वाली मित्र हेमा के घर जन्मदिन पार्टी में गए थे। रात 2 बजे हेमा ने पुलिस को सूचना दी। बताया कि सागर दूसरी मंजिल से नशे की हालत में गिर गए हैं। चिकित्सकों ने सागर को मृत घोषित कर दिया। परिजन ने हत्या का आरोप लगाया। पुलिस ने हेमा, उसके मित्र सनी और मंजू के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया। मामले में विवेचना की जा रही है।

थाना प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि तीनों आरोपियों की काॅल डिटेल खंगाली जा रही है। वहीं क्राइम सीन भी दोहराया जाएगा। इसके लिए शुक्रवार को विधि विज्ञान प्रयोगशाला की टीम आएगी। वह पुतले को दूसरी मंजिल से गिराकर देखेगी। इसकी रिपोर्ट मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें