फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: अजय और रंजना बनीं ओवरऑल चैंपियन

विज्ञापन
विज्ञापन
मैनपुरी। राजकीय पॉलिटेक्निक मैनपुरी में दो दिवसीय में चल रहे दे दिवसीय वार्षिक खेलकूद उत्सव का बृहस्पतिवार को समापन हो गया। बालक वर्ग में अजय कुमार और बालिका वर्ग में रंजन ऑलओवर चैंपियन घोषित की गईं। समापन कार्यक्रम में पहुंच मुख्य अतिथि मोहम्मद साबिर संयुक्त निदेशक प्राविधिक शिक्षा पश्चिमी क्षेत्र मेरठ और विशिष्ट अतिथि डॉ. उदय सिंह यादव पूर्व प्रधानाचार्य राजकीय पॉलिटेक्निक मैनपुरी ने छात्र-छात्राओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया।
विज्ञापन

अंतिम दिन 1600 मीटर दौड़ छात्र वर्ग में प्रथम स्थान राजू कुमार, द्वितीय स्थान दिव्यम सिंह, तृतीय स्थान शिवा ने प्राप्त किया। गोला फेंक छात्र वर्ग में प्रथम स्थान अमन, द्वितीय स्थान शिवम कुमार और तृतीय स्थान गौरव कुमार ने प्राप्त किया। छात्रा वर्ग में प्रथम स्थान करीना, द्वितीय स्थान रंजना और तृतीय स्थान खुशी ने प्राप्त किया। लंबी कूद प्रतियोगिता छात्र वर्ग
में प्रथम स्थान कौशल कुमार, द्वितीय स्थान राजू कुमार, तृतीय स्थान शिवम कुमार ने प्राप्त किया। बालिका वर्ग में प्रथम स्थान रंजना, द्वितीय स्थान खुशी और तृतीय स्थान आशी ने प्राप्त किया। डिस्कस थ्रो बालक वर्ग में प्रथम स्थान शिवम, द्वितीय स्थान गौरव कुमार ने और तृतीय स्थान ताहिर खान ने प्राप्त किया। बालिका वर्ग में प्रथम स्थान पल्लवी, द्वितीय स्थान करीना और तृतीय स्थान आशी ने प्राप्त किया। ऊंची कूद बालक वर्ग में प्रथम स्थान प्रशांत यादव, द्वितीय स्थान शिवम कुमार और तृतीय स्थान आकाश ने प्राप्त किया। बालिका वर्ग प्रथम स्थान रंजना, द्वितीय स्थान आशी और तृतीय स्थान खुशी ने प्राप्त किया। ओवरऑल चैंपियन बालक वर्ग में अजय और बालिका वर्ग में रंजना रहीं।
विज्ञापन

समापन अवसर पर संस्थान के प्रधानाचार्य मनोज कुमार ने अतिथियों का स्वागत किया। प्रतियोगिता का आयोजन खेल प्रभारी धर्मेंद्र कुमार के नेतृत्व में हुआ। संचालन शरद यादव और मधुरिमा गुप्ता ने किया। इस अवसर पर प्रीति सिंह, नवनीत यादव, संजीव कुमार गुप्ता, दुजेंद्र पांडेय, चंद्रशेखर यादव, सुनीता देवी, भूपेंद्र रत्न आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें