यहां का है मामला
न्यू आगरा थाना क्षेत्र के जवाहर नगर निवासी दुकानदार अमन अली ने केस दर्ज कराया। दुकानदार ने पुलिस को बताया कि कुंवर कॉलोनी निवासी प्रतुल शर्मा के घर के राशन का सामान उनके घर से जाता है। बृहस्पतिवार शाम प्रतुल शर्मा, अनिरुद्ध भदौरिया ने फोन पर गालियां दीं। विरोध पर दोनों अक्षय के साथ दुकान पर आ गए। कनपटी पर पिस्टल तानकर जान से मारने की धमकी दी। स्थानीय लोगों ने बचाया।
ये भी पढ़ें - UP: पुलिसकर्मी की गलती नहीं, फिर भी सजा...एसीपी ने जड़ा तमाचा, फिर उल्टा उसे ही करा दिया निलंबित