फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Good News: मधुमेह रोगियों को 2000 रुपये कीमत का इंसुलिन मिलेगा मुफ्त, एसएन में शुरू हुई व्यवस्था

Sat, 09 Sep 2023 10:06 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला, आगरा

सार

एसएन मेडिकल कॉलेज में टाइप-1 रोगियों को हर शुक्रवार निशुल्क इलाज मिलेगा। इतना ही नहीं इन्हें 2000 कीमत वाला इंसुलिन भी बिना किसी शुल्क के दिया जाएगा। 
 
विज्ञापन
एसएन मेडिकल कॉलेज - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा के एसएन मेडिकल कॉलेज में टाइप-1 मधुमेह के इलाज के लिए ओपीडी शुरू हो गई है। इसमें मरीजों को 2000 रुपये कीमत का इंसुलिन मुफ्त मिलेगा। जांच और इलाज भी निशुल्क रहेगा। ओपीडी हर शुक्रवार को होगी।
विज्ञापन


ओपीडी प्रभारी डॉ. प्रभात अग्रवाल ने बताया कि टाइप-1 मधुमेह के सर्वाधिक मरीज 18 साल तक के हैं। इनमें बीमारी के आकलन के आधार पर एक दिन में एक से तीन इंसुलिन की जरूरत पड़ती है। ऐसे में यहां मरीजों को ये निशुल्क उपलब्ध कराए जाते हैं, जिसकी बाजार में कीमत करीब 2000 रुपये है। 

ओपीडी का उद्घाटन करते हुए प्राचार्य डॉ. प्रशांत गुप्ता ने कहा कि यहां एक रुपये के पर्चे पर मरीज इलाज पा सकेंगे। पहले दिन एक मरीज ही ओपीडी में आया। उद्घाटन में उप प्राचार्य डॉ. टीपी सिंह, डॉ. मृदुल चतुर्वेदी, डॉ. हरि सिंह, डॉ. प्रशांत लवानियां, डॉ. निखिल पुरसनानी, डॉ. रुचिका गर्ग, डॉ. प्रीति भारद्वाज, डॉ. अलका आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें