फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra University: चार दिन और वेब पंजीकरण कराने का मौका, अब करें जल्दी; नहीं तो हो जाएगी देर

Sat, 09 Sep 2023 10:04 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला, आगरा

सार

वेब पंजीकरण के लिए आगरा विश्वविद्यालय प्रशासन की ओर से 12 सितंबर आखिरी तारीख निर्धारित की गई है। अब ये मौका छूटा तो एडमीशन नहीं हो सकेगा। 
 
विज्ञापन
डॉ.भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय आगरा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय के आवासीय इकाई के संस्थानों और संबद्ध कॉलेजों के स्नातक पाठ्यक्रमों प्रवेश के लिए वेब पंजीकरण कराने का मौका चार दिन तक और है। 12 सितंबर वेब पंजीकरण की आखिरी तारीख निर्धारित की गई है। किसी भी संस्थान या कॉलेज में प्रवेश के लिए विश्वविद्यालय में वेब पंजीकरण कराना अनिवार्य है।

विज्ञापन


विश्वविद्यालय की वेबसाइट www.dbrau.org.in पर जाकर विद्यार्थी वेब पंजीकरण कर सकते हैं। देर भले हुई है, विद्यार्थियों को अपने पसंदीदा कॉलेजों में भी प्रवेश मिल सकता है। सीटें भरने के बाद कॉलेज सीटें बढ़वाने के लिए आवेदन कर रहे हैं। आगरा कॉलेज ने बीए, बीएससी, बीकॉम, बीबीए, बीसीए सभी पाठ्यक्रमों में 33 फीसदी सीटें बढ़ाने के लिए आवेदन किया है।

वहीं, बैकुंठी देवी कन्या महाविद्यालय में स्नातक स्तर के सभी पाठ्यक्रमों में 10 फीसदी सीटें बढ़वाने के लिए विश्वविद्यालय में आवेदन किया गया है। इन सीटों पर भी विद्यार्थियों को प्रवेश मिल सकता है। इसके अलावा अधिकतर कॉलेजों व संस्थानों में प्रवेश प्रक्रिया चल रही है। विभिन्न पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए आवेदन स्वीकार किए जा रहे हैं। वहीं, परास्नातक पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए अभी वेब पंजीकरण की प्रक्रिया चलती रहेगी। अभी स्नातक अंतिम वर्ष के सभी पाठ्यक्रमों के परिणाम जारी नहीं हुए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें