फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खुशखबरः आगरा के ध्रुव बने अंडर-19 चैलेंजर ट्रॉफी में इंडिया ए के कप्तान, चयन पर झूमे प्रशंसक

Sun, 10 Nov 2019 12:02 AM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
विज्ञापन
क्रिकेटर ध्रुव जुरैल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
ताजनगरी के ध्रुव जुरैल को पहली बार अंडर-19 चैलेंजर ट्रॉफी के लिए इंडिया ए टीम की कप्तानी मिली है। चैलेंजर ट्रॉफी हैदराबाद में 11 से 18 नवंबर तक चलेगी। ध्रुव की कप्तानी में मुंबई के बल्लेबाज यशस्वी जैसवाल और इस साल वीनू मांकड़ में कप्तानी कर चुके समीर रिजवी जैसे दिग्गज खिलाड़ी भी इंडिया ए की ओर से खेलेंगे। ट्रॉफी में इंडिया ए टीम के अलावा, इंडिया बी, इंडिया सी और नेपाल ए की टीमें प्रतिभाग कर रही हैं।   
विज्ञापन


इस साल अंतरराष्ट्रीय और राष्ट्रीय स्तर पर ध्रुव जुरैल की यह बड़ी उपलब्धि है। इससे पहले श्रीलंका में हुए अंडर-19 यूथ एशिया कप में भी ध्रुव को अंडर-19 टीम इंडिया का कप्तान बनाया गया था। इसमें ध्रुव की कप्तानी में भारत ने एशिया कप पर कब्जा किया था।
 
हाल ही में समाप्त हुई वीनू मांकड ट्रॉफी में विजेता रही यूपी की टीम की ओर से खेलते हुए ध्रुव ने मुंबई के खिलाफ फाइनल मैच में 58 रनों की पारी खेली थी। उन्होंने पूरे टूर्नामेंट में आठ पारियों में खेलते तीन बार नाबाद रहते हुए 309 रन बनाए। साथ ही विकेट के पीछे 11 मैचों में 20 शिकार किए।
विज्ञापन


 
विज्ञापन

ध्रुव के चयन पर डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ आगरा (डीसीएए) के अध्यक्ष पूरन डाबर, सचिव प्रकाश कौशल, संयुक्त सचिव तपेश शर्मा, पूर्व रणजी खिलाड़ी सर्वेश भटनागर, कमेंटेटर नरेंद्र शर्मा, सुधीर चतुर्वेदी, मोहम्मद सद्दीक, फिरोज खान. चंद्रशेखर शर्मा ने हर्ष प्रकट किया है।

अनुभव आएगा काम: परवेंदर
आगरा। स्प्रिंगल क्रिकेट एकेडमी में प्रेक्टिस करने वाले ध्रुव जुरैल के कोच परवेंदर यादव का कहना है कि ध्रुव को सबसे बड़ा फायदा अंडर-19 यूथ एशिया कप में की गई कप्तानी के अनुभव का मिलेगा।  उन्होंने उम्मीद जताई कि अंडर-19 यूथ एशिया कप में अपनी कप्तानी में टीम को विजय दिलाने वाले ध्रुव इंडिया ए को चैंपियनशिप जिताएंगे। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें