फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आगरा: पांचवें दिन हुई भूख हड़ताल समाप्त, नाला निर्माण के लिए धरना जारी, जानिए क्या है मामला

Sat, 01 Jan 2022 12:08 AM IST
Abhishek Saxena अमर उजाला ब्यूरो, आगरा

सार

 13 अक्तूबर से धरना चल रहा है। आज 80वां दिन था। नाला निर्माण नहीं होने तक धरना जारी रहेगा। 
विज्ञापन
भूख हड़ताल खत्म कराते लोग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

धनौली के सिरौली रोड पर नाला निर्माण के लिए की जा रही भूख हड़ताल शुक्रवार को पांचवें दिन किसान यूनियन और प्रशासन के बीच वार्ता के बाद समाप्त हो गई। हालांकि धरना जारी है। 
विज्ञापन

नाला निर्माण नहीं होने से इलाके में गंदे पानी की निकासी की समस्या है। रास्तों पर जलभराव रहता है। इससे आजिज आए लोग 80 दिन से आंदोलन कर रहे हैं। बीते पांच दिन से सावित्री चाहर, आशा देवी, कोमल सिंह और मनमोहन सिंह भूख हड़ताल कर रहे थे। सावित्री और आशा को तबीयत बिगड़ने पर जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया था। 
शुक्रवार को अपर जिलाधिकारी (प्रशासन) अजय कुमार सिंह और भाकियू (टिकैत) के मंडल अध्यक्ष गजेंद्र परिहार जिला अस्पताल पहुंचे और सावित्री व आशा की भूख हड़ताल समाप्त कराई। इसके बाद धनौली पहुंचकर कोमल सिंह और मनमोहन को जूस पिलाकर भूख हड़ताल खत्म कराई। अजय कुमार सिंह ने लोगों को समझाया कि नाला निर्माण के लिए शासन से पत्राचार किया है। धनराशि जारी होते ही काम शुरू हो जाएगा। तहसीलदार रजनीश वाजपेयी ने बताया कि चुनाव से पहले काम शुरू कराने की कोशिश करेंगे। प्रदर्शनकारी चौधरी प्रेम सिंह ने बताया कि 13 अक्तूबर से धरना चल रहा है। आज 80वां दिन था। नाला निर्माण नहीं होने तक धरना जारी रहेगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें