भारतीय किसान यूनियन भानू के प्रदेश अध्यक्ष की भूख हड़ताल
- फोटो : अमर उजाला
किसानों की समस्याओं के निस्तारण और किसान आयोग के गठन की मांग को लेकर भारतीय किसान यूनियन भानू के प्रदेश अध्यक्ष सोमवार से भूख हड़ताल पर बैठे हैं। उनका कहना है कि जब तक उनकी मांगों को सरकार पूरा नहीं करती। वह आंदोलन को जारी रखेंगे।
गांव इमलिया स्थित कार्यालय पर भूख हड़ताल पर बैठे भारतीय किसान यूनियन भानू के प्रदेश अध्यक्ष योगेश प्रताप सिंह ने कहा कि उनके द्वारा लंबे अरसे से किसान आयोग के गठन के साथ ही किसानों का कर्जा माफ के लिए आंदोलन करने के साथ ही कई बार मांग पत्र भी अफसरों को सौंपा जा चुका है। लेकिन अभी तक सरकार किसानों की समस्याओं को लेकर कोई पहल करती दिखाई नहीं दे रही। न तो किसानों का कर्जा माफ किया गया है और न ही किसान आयोग का प्रदेश और केंद्र सरकार द्वारा आयोग का गठन किया गया। इसके साथ ही किसानों से जुड़ी अन्य समस्याओं को भी सरकार गंभीरता से नहीं ले रही है, जिससे खेती करने वाला किसान आज परेशान है। खाद के लिए भी किसानों को दर-दर भटकना पड़ता है। जब तक प्रदेश और केंद्र सरकार किसानों की मांग को पूरा नहीं करती और किसान आयोग का गठन नहीं होता तब तक आंदोलन जारी रहेगा।