फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: मैनपुरी के हंगामे पर धर्मेन्द्र यादव का बयान, बोले- महराणा प्रताप का कितना सम्मान करते हैं देश जानता है

Sun, 05 May 2024 02:34 PM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी

सार

पूर्व सांसद धर्मेन्द्र यादव ने कहा कि भाजपा के लोग जान बूझकर ऐसे षड़यंत्र रच रहे हैं। वे समझते हैं कि ऐसा करके चुनाव में उन्हें फायदा हो सकता है। 
विज्ञापन
पूर्व सांसद धर्मेन्द्र यादव - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मैनपुरी में अखिलेश यादव के रोड शो के बाद करहल चौराहे पर हंगामा हुआ। बताया गया कि यहां महाराणा प्रताप की प्रतिमा का रोड शो में शामिल लोगों ने अपमान किया। इसके बाद मामले ने तूल पकड़ लिया है। पुलिस ने सपा के 100 लोगों पर मुकदमा दर्ज किया है। वहीं इस मामले को लेकर पूर्व सांसद धर्मेन्द्र यादव का पहला बयान आ गया है। उन्होंने कहा कि देश के लोग जानते हैं कि समाजवादी के लोग महाराणा प्रताप का कितना सम्मान करते हैं। 
विज्ञापन


विज्ञापन


घिरोर पहुंचे पूर्व सांसद धर्मेन्द्र यादव ने कहा कि भाजपा के लोग हार से बौखला गए हैं। वे सोचते हैं कि ऐसे कार्य करने से उनका फायदा होगा, तो ये उनकी गलतफहमी है। क्योंकि पूरा देश जानता है कि अखिलेश यादव की सरकार में महाराणा प्रताप की जयंती पर राजकीय अवकाश घोषित किया गया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें