फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: पति की मौत के बाद बेटियों संग मायके रह रही थी विधवा... फिर सामने आया ऐसा सच, रिश्तों से उठ गया यकीन

Sun, 05 May 2024 12:28 PM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेवर्क, आगरा

सार

पति की मौत के बाद मायके रह रही विधवा के साथ इतना बड़ा धोखा होगा, उसने कभी सोचा भी नहीं था। मामला परिवार परामर्श केन्द्र पहुंचा तो हकीकत सामने आई। 
 
विज्ञापन
women crime demo - फोटो : iStock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पति की मौत के बाद पत्नी अपनी बेटियों को ससुराल में छोड़कर पिता के साथ मायके में रहने लगी। पिता ने दस्तावेज पर बेटी के हस्ताक्षर लेकर दामाद की 200 वर्गगज जमीन 25 लाख रुपये में बेच दी। मामला परिवार परामर्श केंद्र में पहुंचने पर बेटी की काउंसिलिंग में पिता की असलियत सामने आई। काउंसलर ने मां और बेटियों को समझाने का प्रयास किया। मगर, बात नहीं बन सकी।
विज्ञापन


परिवार परामर्श केंद्र के काउंसलर डाॅ.सतीश खिरवार ने बताया कि सदर क्षेत्र के निवासी युवक की शादी 2004 में राजपुर चुंगी क्षेत्र में हुई थी। पति एक निजी स्कूल संचालक था। दो बेटियां हैं। 2015 में बीमारी से पति की मौत हो गई। एक साल बाद महिला बेटियों को ससुराल में ही छोड़कर मायके आ गई।
आरोप है कि पिता ने बेटी से हस्ताक्षर लेकर बंद पड़े काॅलेज की 200 वर्ग गज जमीन बेच दी। रुपये हड़पकर बेटी को हरिद्वार के एक आश्रम में भेज दिया। 2024 में बाकी जमीन बेचने की कोशिश की। इस बार बेटियों ने पुलिस से शिकायत कर दी।
विज्ञापन


महिला का कहना है कि वह बेटियों के साथ ससुराल में रहना चाहती है। बेटियों ने मना कर दिया। शर्त रखी कि जमीन बेचने के बाद जो रुपये मिले उन्हें वापस लाकर दो। महिला ने कहा कि वह रुपये उसके पिता ने धोखाधड़ी कर हड़प लिए। इसके बाद ससुराल वालों का डर दिखाकर उसे आश्रम भेज दिया। अब वह रुपये कहां से लाए। मामले में अगली तारीख दे दी गई है। शनिवार को 95 जोड़ बुलाए गए थे। 5 में समझौता हो गया। 3 में एफआईआर की संस्तुति की गई। अन्य को अगली तिथि पर बुलाया गया है।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें