बाजार में खरीदारी करतीं महिलाएं
- फोटो : अमर उजाला
गिफ्ट मार्केट पर भीड़ अपार
धनतेरस पर इस सेगमेंट में भी बिक्री हुई। हालांकि आज के दिन इसमें बाजार कुछ हल्का रहा। छोटी दीपावली और फिर भाई दौज पर बंपर सेल की उम्मीद है। थोक व्यापारी अविनाश सिंह बताते हैं कि मंगलवार को करीब ढाई करोड़ की बिक्री हुई, जो आने वाले दिनों में पांच करोड़ के आंकड़े को पार कर जाएगी। यह इंडस्ट्री के लिए अच्छा संकेत है।
खूब बिक रही मिठाई भी
धनतेरस पर वैसे तो सोने-चांदी और बर्तन की बंपर सेल हुई लेकिन इस सेगमेंट में भी बिक्री कम नहीं रही। फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया व्यापार मंडल के शिशिर भगत ने बताया कि दीपावली के दिन और फिर भाईदौज पर इस सेगमेंट का बाजार जोड़ पकड़ता है। धनतेरस पर लोगों ने अपने घर के लिए और दोस्तों व रिश्तेदारों के घर पहुंचने के लिए मिठाई खरीदी। करीब तीन करोड़ का व्यापार हुआ, जो आने वाले दिनों में आठ करोड़ तक पहुंचेगा।
सजावटी सामान भी बिका
तेरस के दिन सजावटी सामान भी बिका। इनमें पूजा सामग्री भी शामिल थी। लोगों ने मिट्टी और पीओपी से बने लक्ष्मी-गणेश खरीदे। धनतेरस पर बर्तन के साथ पूजा के सामान की भी बिक्री हुई। थोक व्यापारी गिरधारी गुप्ता ने बताया कि सजावटी सामान की बुधवार को काफी अच्छी सेल की उम्मीद है। पांच से सात करोड़ की बिक्री होने का अनुमान है। शहरभर में मंगलवार को करीब दो करोड़ के आसपास बिक्री हुई।
कपड़ों व अन्य सामान भी खूब बिके
तेरस पर लोगों ने दीपावली की तैयारी के लिए सामान और कपड़े आदि की भी खरीदारी की। खील-बताशे, खिलौने, मेवे, चॉकलेट, नमकीन, बिस्किट आदि सामान भी खूब बिके। शहर के कारोबारियों के मुताबिक धनतेरस पर अन्य सामानों की बिक्री भी 70 से 80 करोड़ रुपये के आसपास रही है।
धनतेरस 2021: दुल्हन की तरह सजे आगरा के बाजार, दमक रहा सोना-चांदी, ऑटोमोबाइल सेक्टर ने भरी रफ्तार