फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रमाण-पत्र जारी नहीं हुए तो धनगर समाज नहीं देगा भाजपा का साथ

विज्ञापन
विज्ञापन
टूंडला (फिरोजाबाद)। धनगर समाज का प्रतिनिधिमंडल धनगर महासभा के प्रदेश अध्यक्ष भंवर सिंह एडवोकेट के नेतृत्व में भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष व जिला प्रभारी दयाशंकर सिंह को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में चेतावनी दी कि अगर प्रमाणपत्र जारी नहीं किए तो आगामी चुनाव में समाज भाजपा का साथ नहीं देगा।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि प्रदेश के मुख्यमंत्री आदित्यनाथ योगी ने 24 जनवरी 2019 को गजट कर दिया है कि धनगर एससी जाति के जाति प्रमाणपत्र जिला अधिकारी व तहसीलदार जारी करें लेकिन तहसीलों मैं प्रमाणपत्र जारी नहीं किये जा रहे। जिला के अधिकारी जानबूझकर शासनादेश की अवमानना कर रहें है, जिससे धनगर समाज में आक्रोश है। महासभा के पदाधिकारी भाजपा जिलाध्यक्ष मानवेंद्र सिंह लोधी और महानगर अध्यक्ष राकेश शंकवार से भी मिले। ज्ञापन देने वालों में योगेश प्रतापसिंह सिंह, लखपत सिंह, दिनेश धनगर एडवोकेट, राहुल धनगर, बीडीसी, हरेंद्र धनगर, विक्रम सिंह प्रधान, अवनीश कुमार, सोनवीर धनगर प्रधान, अजय धनगर, डेविड धनगर, रामगोपाल धनगर प्रधान, डॉ. सत्यप्रकाश धनगर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें