फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra: राजस्थान सीमा से सटे इस क्षेत्र में बनाई गई नई पुलिस चौकी, प्रभारी सहित 18 पुलिसकर्मियों को मिली तैनाती

Tue, 15 Nov 2022 03:17 PM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, आगरा

सार

शासन से पुलिस चौकी के लिए मंजूरी मिलने के बाद मंगलवार को नवसृजित पुलिस चौकी दूधाधारी पर 01 चौकी प्रभारी और 17 पुलिसकर्मियों की नियुक्ति की गयी है।
 
विज्ञापन
आगरा पुलिस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा के थाना खेरागढ़ की दूधाधारी चौकी पर प्रभारी सहित 18 पुलिसकर्मियों की तैनाती एसएसपी ने कर दी है। चौकी बनने से राजस्थान सीमा से सटे गांव से आने वाले लोगों पर नजर रखी जा सकेगी। अवैध गतिविधियों पर पुलिस कार्रवाई करेगी।
विज्ञापन


वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रभाकर चौधरी ने बताया कि जनपद में कानून एवं शान्ति व्यवस्था सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से राजस्थान सीमा से सटे थाना खेरागढ़ क्षेत्रान्तर्गत दूधाधारी पुलिस चौकी के निर्माण हेतु प्रस्ताव बनाकर शासन को भेजा गया था। शासन से पुलिस चौकी के लिए मंजूरी मिलने के बाद मंगलवार को नवसृजित पुलिस चौकी दूधाधारी पर 01 चौकी प्रभारी और 17 पुलिसकर्मियों की नियुक्ति की गयी है।

 चौकी प्रभारी तेजवीर सिंह को बनाया गया है। जोकि चौकी क्षेत्र के अन्तर्गत आने वाले करीब 20 गाँवों में कानून एंव शान्ति सुदृढ़ व्यवस्था बनाये रखने का प्रयास करेगें।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें