ये है मामला
पुलिस लाइन में आयोजित होने वाले परिवार परामर्श केन्द्र में गुरुवार को पति और पत्नी के बीच हुए विवाद का एक ऐसा मामला पहुंचा, जिसमें विलेन जेठानी निकली। हुआ कुछ ऐसा कि देवरानी के अपने प्रेमी के साथ वीडियो चैटिंग करने के कुछ स्क्रीन शॉट थे। ये फोटो किसी तरह जेठानी के हाथ लग गए। बताया गया है कि जेठानी ने इन फोटो के अपने मोबाइल में सेव करने की जगह इंस्टाग्राम पर अपलोड कर दिया। ये फोटो वायरल होने लगे।
ये भी पढ़ें - टैक्सी चालक का कत्ल: शौक पूरे करने के लिए इस हद तक गिर गए चार दोस्त, खेत में मिला कंकाल; नोच रहे थे कुत्ते
पति रह गया हैरान
वायरल हो रहे इन फोटो पर नजर जब पति की पड़ी तो वो हैरान रह गया। उसने पत्नी से पूछताछ की, जिसके बाद दोनों में विवाद शुरू हो गया। इसके बाद ये मामला परिवार परामर्श केन्द्र पहुंचा, जहां काउंसलर्स ने दोनों पक्षों के बीच समझौता कराने का प्रयास किया, लेकिन बात नहीं बन सकी। इसके बाद काउंसलर्स ने दोनों को अगली तारीख दी है।
ये भी पढ़ें - Agra: फरीदाबाद से घर आने के लिए निकला युवक लापता, चार महीने पहले ही हुई थी शादी; 18 दिन से परिजन परेशान