फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रधान के भाई की हत्या का मामला- मृतक का शव रखकर जाम लगाने की कोशिश, आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग

विज्ञापन
कासगंज अमांपुर के देवपुर गांव में हत्या का शिकार यशवीर के अंतिम संस्कार के दौरान एकत्रित ग्रामी? - फोटो : KASGANJ
विज्ञापन
अमांपुर (कासगंज)। प्रधान के भाई की हत्या के मामले में फरार आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग पर मृतक के परिजन अड़ गए हैं। रविवार सुबह मृतक के शव को गांव के बाहर सड़क पर रखकर जाम लगाने की कोशिश की। हालांकि पुलिस की सक्रियता के चलते जाम नहीं लग सका। आक्रोशित परिजन व ग्रामीण आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग कर रहे थे। एसपी ने जल्द गिरफ्तारी का भरोसा दिया। इसके बाद अंतिम संस्कार किया गया।
विज्ञापन

शनिवार सुबह अमांपुर थाना क्षेत्र के गांव देवपुर में ग्राम प्रधान रामकुमार के भाई यशवीर सिंह की गोली मारकर हत्या कर दी। इस मामले में छह लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज हुआ। शनिवार देर रात पोस्टमार्टम के बाद शव गांव में पहुंचा। परिजन अंतिम संस्कार से पहले पुलिस के अफसरों से मांग कर रहे थे कि वे हत्यारोपियों की गिरफ्तारी करें। उसके बाद ही शव का अंतिम संस्कार होगा। जब परिजनों को पुलिस की ओर से कोई संतोषजनक जवाब नहीं मिला तो वे जाम लगाने के लिए सड़क पर पहुंच गए, लेकिन यहां सूचना मिलते ही सीओ शैलेंद्र परिहार मौके पर पहुंच गए। उन्होंने परिजनों को समझाया। ग्राम प्रधान रामकुमार से एसपी रोहन प्रमोद बोत्रे की फोन पर वार्ता कराई। एसपी ने भरोसा दिया कि जल्द ही आरोपियों की गिरफ्तारी कर ली जाएगी। एसपी के आश्वासन पर आक्रोशित शांत हुए और लगभग 11 बजे शव का अंतिम संस्कार कर दिया।
शव पहुंचते ही मचा कोहराम
शनिवार देर रात मृतक का शव पोस्टमार्टम के बाद जैसे ही गांव में पहुंचा तो पूरे परिवार में कोहराम मच गया। परिजन चीख चीखकर रो रहे थे। रातभर कभी सिसकियां तो कभी चीखें सुनाई देती रहीं। मृतक की पत्नी अनीता का रो-रोकर बुरा हाल है। वहीं, पूरे गांव में गमगीन माहौल है। अंतिम संस्कार के दौरान बड़ी संख्या में ग्रामीण व आस पास के लोग उमड़े।
विज्ञापन

लोगों की मांग थी कि आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी की जाए। पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में गिरफ्तारी के प्रयास चल रहे हैं। सुरक्षा के बीच मृतक के शव का अंतिम संस्कार करा दिया है। - शैलेंद्र परिहार, सीओ, सहावर।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें