फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यमुना एक्सप्रेसवे पर लूट की वारदातों से सहमे श्रद्घालु, पेट्रोलिंग फेल, होली महोत्सव पर दिखेगा असर

Mon, 10 Feb 2020 11:23 AM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा
विज्ञापन
यमुना एक्सप्रेसवे - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
मथुरा जिले में होली महोत्सव का आगाज हो चुका है। इसे देखने के लिए यहां देश विदेश से श्रद्धालु, पर्यटक और श्रीकृष्ण भक्त आते हैं। वहीं, यमुना-एक्सप्रेसवे पर बदमाशों के लूटपाट के कारण वे सहमे हुए हैं। लुटेरों ने गत एक माह में पांच बड़ी वारदात को अंजाम दिया है।
विज्ञापन


इससे पुलिस सुरक्षा के दावों की पोल भी खुल रही है। मांट, नौहझील, सुरीर और महावन क्षेत्र लूट के सबसे बड़े प्वाइंट बन गए हैं। पुलिस पेट्रोलिंग पूरी तरह से फेल हो चुकी है। रात में कहीं पुलिस नजर ही नहीं आती।

जिले में आयोजित होने वाले होली महोत्सव शामिल होने के लिए लोग नंदगांव, बरसाना, वृंदावन, गोकुल आदि स्थानों पर आते हैं। वे यहां कई दिन तक ठहरते हैं। साथ ही उत्सव का आनंद भी लेते हैं, लेकिन इस बार वे रात में एक्सप्रेसवे से यहां आने में भय महसूस कर रहे हैं। इसका साफ कारण एक्सप्रेसवे पर लूट की वारदात बढ़ना है।
विज्ञापन

सात जनवरी से लेकर सात फरवरी के बीच यमुना एक्सप्रेसवे पर हुईं वारदात ने लोगों को डरा दिया है। जिले में मांट, नौहझील, सुरीर और महावन थाना क्षेत्र में एक्सप्रेसवे आता है, लेकिन पुलिस गश्त नहीं हो रही है। कई बार तो इमरजेंसी नंबर भी नहीं उठता। इसकी शिकायत भी लगातार गूंजती रहती हैं।

एक्सप्रेसवे पर कई गैंग सक्रिय
नोएडा से आगरा तक कई गैंग सक्रिय हैं। यह गैंग अलग-अलग प्वाइंट पर वारदातों को अंजाम देते हैं। एक गैंग वाहनों में पंक्चर करके लूटपाट करता है। सड़क पर कील या कांच डाल देता है, जिससे गाड़ियां फंस जाती हैं। गाड़ियों के रुकते ही लूटपाट शुरू कर दी जाती है।
   
एक माह में एक्सप्रेसवे पर लूट की वारदात
सात जनवरी-थाना मांट के कॉफी हाउस पर विदेशी महिला से 300 डॉलर लूटे
23 जनवरी-थाना नौहझील के माइल स्टोन-62 पर कानपर के कारोबारी से लाखों लूटे
23 जनवरी-थाना नौहझील के माइल स्टोन-63 पर आगरा के कारोबारी से लाखों लूटे 
छह फरवरी-थाना महावन के माइल स्टोन-117 पर केला व्यापारी के चालक से 40 हजार लूटे
सात फरवरी-थाना नौहझील के आयशर कैंटर चालक से मारपीट करके नौ हजार लूटे
 
विज्ञापन

टोल फ्री नंबर पर कोई रेस्पांस नहीं मिलता
यमुना एक्सप्रेसवे पर सुरक्षा के नाम पर कुछ नहीं है। टोल फ्री नंबर पर कोई रेस्पांस नहीं मिलता। - चिराग अग्रवाल, व्यापारी

शासन और प्रशासन नहीं दे रहा ध्यान 
हाईवे पर आए दिन घटनाएं होती हैं। इस गंभीर मामले की ओर शासन और प्रशासन को ध्यान देना चाहिए। - विनीत गुप्ता, व्यापारी

एक्सप्रेसवे पर सुरक्षा की कोई व्यवस्था नहीं 
लोग सुविधाजनक सफर के लिए एक्सप्रेसवे का उपयोग करता है, लेकिन यहां सुरक्षा की कोई व्यवस्था नहीं है। -सुशील कुमार, अधिवक्ता

रास्तों पर पर्याप्त सुरक्षा होनी चाहिए 

लंबी दूरी का सफर करने वाले लोग एक्सप्रेसवे और हाईवे का उपयोग करते हैं, इन रास्तों पर पर्याप्त सुरक्षा होनी चाहिए। - अंकित बंसल, व्यापारी

बदमाश आए दिन पुलिस के दावों की निकाल देते हैं हवा 
पुलिस लोगों की सुरक्षा के तमाम दावे करती है, लेकिन बदमाश आए दिन पुलिस के दावों की हवा निकाल देते हैं।  - अनुराग सिंघल, व्यापारी

त्योहार के दिनों में सुरक्षा पर खास ध्यान दे प्रशासन 

त्योहार के दिनों में एक्सप्रेसवे की सुरक्षा पर खास ध्यान देना चाहिए। देश-विदेश से लोग इसी रास्तेे से मथुरा पहुंचते हैं।  - अक्षय कृष्ण, व्यापारी

बोले अफसर, एक्सप्रेसवे-हाईवे पर पुलिस कर रही पेट्रोलिंग
एक्सप्रेसवे और हाईवे पर सुरक्षा के चौकस है। पीआरवी और पुलिस की गाड़ियां पेट्रोलिंग करतीं रहतीं हैं। जल्द ही एक्सप्रेसवे पर हुई लूटों का खुलासा किया जाएगा। - शलभ माथुर, डीआईजी/एसएसपी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें