फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Holi 2023: सतरंगी फूलों से सजा खाटू नरेश का दरबार, बाबा संग भक्तों ने खेली फूलों की होली, चंहुओर रहा उल्लास

Mon, 06 Mar 2023 10:14 PM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, आगरा

सार

आगरा में बाबा खाटू श्याम के दरबार में भक्तों ने फूलों की होली खेली। इस दौरान भक्त काफी रोमांचित नजर आए। वह बाबा संग होली खेलते समय जमकर थिरके। इस मौके पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे। 
विज्ञापन
खाटू श्याम संग भक्तों ने खेली फूलों की होली - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के आगरा में सोमवार को खाटू श्याम जी के मंदिर में भक्तों ने फूलों से होली खेली। इस मौके पर श्याम बाबा का दरबार सतरंगी फूलों से सजाया गया। हाथों में आरती की पावन ज्योत लेकर भक्तों पर फूलों की वर्षा की गई। इसका आनंद लेने के लिए दूर-दूर से भक्त पहुंचे।
विज्ञापन


खाटू श्याम जी मंदिर में फाल्गुन महोत्सव का नजारा देखते ही बन रहा था। संध्या समय श्याम बाबा के संग भक्तों ने नाचते झूमने और फागुन के गीत गाते हुए फूलों से होली खेली। भव्य श्रंगार व फूलों से सजे दरबार में विराजमान बाबा के दिव्य स्वरूप को निहारने के लिए सुबह से ही भक्तों की भीड़ लगी रही।

सतरंगी फूलों से सजाया गया बाबा का दरबार - फोटो : अमर उजाला
जीवनी मंडी स्थित खाटू श्याम जी मंदिर में आज विशेष फूलों की होली का आयोजन किया गया। इसमें पांच कुंतल रंग बिरंगे फूलों की वर्षा भक्तों पर की गई। श्याम बाबा के संग होली खेलने के आनंद ने भक्तों को भाव विभोर कर दिया। भक्तों ने शाम 7 बजे से आयोजित कीर्तन में फागुन की मस्ती भरे भजनों पर भक्त खूब झूमें। 
विज्ञापन

होली के उल्लास में थिरकते भक्त - फोटो : अमर उजाला
आयो फागन, बाबा मारे होले..., रंग और गुलाल से होली खेलेंगे, आज गिरधर गोपाल से..., पर भक्तों ने श्याम बाबा के खूब जयकारे लगाए। इस अवसर पर मुख्य रूप से अध्यक्ष अनिल मित्तल, अरुण मित्तल, हेमेन्द्र अग्रवाल, विकास गोयल, विपिन बंसल, मोहनलाल अग्रवाल, आशीष अग्रवाल, दिनेश चंद अग्रवाल, यश हेमेन्द्र अग्रवाल, अभिषेक मित्तल, निखिल मित्तल आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें