रखी थी ये डिमांड
अगले ही दिन दोनों वापस आगरा लौट आए। दुल्हन का आरोप है कि सुहागरात पर दूल्हे ने कनाडा में मकान खरीदने के लिए 50 लाख की डिमांड भी की थी, मना करने पर पति उससे गुस्सा हो गया था। ननद ने भी शादी में चढ़ाए जेवर उतारकर अपने पास रख लिए थे। वो सबकुछ सह रही थी, मगर पति शराब पीने का आदी है, जिसने गर्लफ्रेंड के सामने भी उसकी बेइज्जती की। वहीं ससुर ने तो उसे मानसिक रूप से विक्षिप्त घोषित कर दिया और ननद से उसे नींद की गोलियां दिला देता था। घरवालों के समझाने पर भी ससुराल वालों के व्यवहार में कोई परिवर्तन नहीं आया।
ये भी पढ़ें -
UP: नातिन की शादी के लिए बैंक से निकाला कैश, 500-500 की गड्डी में निकले चूरन वाले नोट
पति चला गया कनाडा
उसने बताया कि दिसंबर 2022 में पति उसे छोड़कर कनाडा चला गया। व्हाट्सएप पर जब भी उससे बात करता, तो अभरद्रता करता। जनवरी 2023 में वापस आया तो फिर से उत्पीड़न करने लगा। इतना ही नहीं दूसरी शादी की धमकी देने लगा। फरवरी में वह अपने मायके चली गई, तो पति वहां भी आ गया और उसके साथ मारपीट करते हुए जान से मारने की धमकी दी। सारी उम्मीदें खत्म होने पर विवाहिता ने थाना हरीपर्वत में तहरीर दी, जिसके बाद पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया।
ये भी पढ़ें -
Agra: स्कूल टीचर पर आया प्रिंसिपल के बेटे का दिल, दो साल तक करता रहा दुष्कर्म, शिकायत करने पर मिली ये सजा
दर्ज हुआ मुकदमा
थाना हरीपर्वत के प्रभारी निरीक्षक अरविंद कुमार का कहना है कि पीड़िता ने पति और ससुराल वालों पर गंभीर आरोप लगाए हैं। दहेज उत्पीड़न, मारपीट सहित अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। साक्ष्य संकलन कर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।