फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: योगिनी एकादशी पर श्रद्धालुओं ने लगाई पंचकोसी परिक्रमा

Sat, 21 Jun 2025 11:11 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
सोरोंजी में सूकरक्षेत्र की पंचकोसी परिक्रमा करते श्रद्धालु।
विज्ञापन
सोरोंजी। योगिनी एकादशी पर श्रद्धालुओं ने पंचकोसी परिक्रमा लगाई। शूकरक्षेत्र पंचकोसी परिक्रमा समाज सेवा समिति के तत्वावधान में शनिवार को परिक्रमा हुई। भगवान वराह मंदिर से पंचकोसी परिक्रमा शुरू हुई।
विज्ञापन

श्रद्धालुओं ने हर-हर गंगे के जयकारे लगाते हुए हरि की पौड़ी में गंगा स्नान किया। श्रद्धालुओं ने क्षेत्राधीश वराह मंदिर में भगवान वराह की आराधना कर आरती उतारी और देश व समाज की सुख समृद्धि के लिए कामना की। श्रद्धालु हरि नाम का संकीर्तन करते हुए गंगाजी की परिक्रमा कर रहे थे। यहां से सूर्यकुंड, दूधेश्वर, बटुक भैरव मंदिर, जया देवी पीठ होते हुए ग्राम देवी मंदिर पहुंचे।
इसके बाद गोस्वामी तुलसीदास गर्भ गृह होते हुए प्रथम पड़ाव 84 घंटे वाली माता मंदिर पहुंचे। यहां से अगले पड़ाव के लिए श्रद्धालु नगला सेढू होते हुए बाछरु देव, सीता रसोई में दर्शन करने पहुंचे जहां समाजसेवी रामदर्शन महेरे, पूरन श्रीवास्तव, ओमप्रकाश मौर्य आदि ने श्रद्धालुओं को खीर वितरित की। करुआ देव, वनखंडेश्वर महादेव, कपिल मुनि आश्रम ,भागीरथ गुफा, चैतन्य महाप्रभु बैठक, काला गोरा भैरव मंदिर होते हुए भगवान वराह मंदिर पर पंचकोसी परिक्रमा पूर्ण हुई।
विज्ञापन

पंचकोसी परिक्रमा समिति संयोजक शरद पांडेय ने योगिनी एकादशी का महत्व बताते हुए कहा कि इससे समस्त पाप नष्ट हो जाते हैं। पंचकोसी परिक्रमा में अशोक पांडेय , शिवानंद उपाध्याय, शशांक दीक्षित, राधे मोहन झा, आदित्य प्रताप सिंह, अजयपाल, नेकसू प्रधान , प्रदीप उपाध्याय सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें