फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: एनर्जी ड्रिंक पीने से तीन बच्चों की हालत बिगड़ी

Sat, 21 Jun 2025 11:10 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
फोटो सैफई जिला अस्पताल में उपचार कराने पहुंचे बच्चे। संवादफोटो बच्चों के बाबा को का आरोप है कि
विज्ञापन
मैनपुरी। बेवर क्षेत्र के गांव अठलकड़ा में परचून की दुकान से खरीदी गई एनर्जी ड्रिंक पीने के बाद तीन बच्चों की तबियत बिगड़ गई। बच्चों के परिजन ने बोतल में कांच के बारीक टुकड़े निकलने का आरोप लगाया है। तीनों बच्चों को सैफई मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। राजीव कुमार निवासी अठलकड़ा ने बताया कि उनके तीन बच्चे कोमल, आर्यन और अभी शनिवार दोपहर को गांव की एक दुकान से 250 मिलीलीटर की दो एनर्जी ड्रिंक की बोतलें खरीद कर लाए थे। घर आकर बच्चों ने जैसे ही ड्रिंक पी, उन्हें गले में तेज जलन महसूस हुई और उल्टी के साथ खून भी आने लगा, जिससे उनकी हालत गंभीर हो गई। बच्चों को तुरंत सीएचसी बेवर ले गए। वहां डॉक्टरों ने जब एनर्जी ड्रिंक की बोतलों की जांच की, तो उसमें कांच के सूक्ष्म कण पाए गए। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए डॉक्टरों ने तीनों बच्चों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया। यहां से बच्चों को सैफई मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। बेवर सीएचसी पर तैनात डॉ. सुंदरम गुप्ता ने बताया कि हो सकता है कि एनर्जी ड्रिंक के साथ बोतल में मौजूद कांच के बारीक कण बच्चों की आंतों तक पहुंच गए हों, जिसके कारण उनकी तबियत बिगड़ी है। मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी अतुल कुमार पाठक ने बताया कि प्रकरण संज्ञान में आया है। एनर्जी ड्रिंक के सैंपल की जांच लेने और क्षेत्रीय फूड इंस्पेक्टर को दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें