फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वृंदावन: ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन के बाद किए बांकेबिहारी के दर्शन, बिना मास्क भक्तों को नहीं मिला मंदिर में प्रवेश

Sun, 09 Jan 2022 08:11 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा

सार

कोरोना संक्रमण को देखते हुए अब बांकेबिहारी मंदिर में ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन व्यवस्था लागू हो गई है। इसके चलते रविवार को मंदिर में भक्तों की संख्या कम रही। 
विज्ञापन
बांकेबिहारी मंदिर में भक्त - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मथुरा के वृंदावन में अन्य दिनों की अपेक्षा रविवार को ठाकुर बांकेबिहारी मंदिर में भक्तों की भीड़ कुछ कम रही। ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कराने के बाद आराध्य के दर्शन के लिए पहुंचे। रविवार को 1600 भक्तों ने ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कराए, जिन्हें आगामी दिनों में दर्शन का लाभ हो सकेगा। 

विज्ञापन


मंदिर के गेट नंबर तीन पर लगे हेल्थ डेस्क पर पहले लोगों की जांच की गई। इसके बाद सैनिटाइज करने के बाद मंदिर में प्रवेश दिया गया। रविवार को मंदिर के कर्मचारियों के साथ बाहर से आए श्रद्धालुओं के सैंपल लिए गए। मंदिर आने वाले श्रद्धालुओं को रोक-रोककर प्रवेश दिया गया। 

मंदिर कर्मचारी दर्शन करने के लिए आए श्रद्धालुओं को बिना मास्क के अंदर जाने से रोकते दिखे। मास्क लगाने वालों को ही मंदिर में प्रवेश दिया गया। पांच-पांच के ग्रुप में लोगों को मंदिर में प्रवेश दिया गया। वृंदावन के अन्य मंदिरों में श्रद्धालुओं की संख्या रही।  

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें